संसदीय क्षेत्र झाबुआ रतलाम के लिए मतदान सामग्री का किया गया वितरण, सभी अधिकारी एवं कर्मचारी चुनाव सामग्री लेकर अपने बुथ पर हुए रवाना | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

संसदीय क्षेत्र झाबुआ रतलाम के लिए मतदान सामग्री का किया गया वितरण, सभी अधिकारी एवं कर्मचारी चुनाव सामग्री लेकर अपने बुथ पर हुए रवाना | New India Times

झाबुआ लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत संसदीय क्षेत्र 24 रतलाम में 13 मई 2024 को मतदान होना है जिसके तहत मतदान दलों को पॉलिटेक्निकल कॉलेज झाबुआ से सामग्री वितरण की गई। रतलाम संसदीय क्षेत्र जिला झाबुआ मे शासकीय  पॉलिटेक्निक कॉलेज झाबुआ में स्थित वितरण स्थल पर विधान सभा क्षेत्र 193 झाबुआ विधान सभा क्षेत्र 194 थान्दला विधान सभा क्षेत्र 195 पेटलावद के लिए चुनाव सामग्री का वितरण किया गया।

संसदीय क्षेत्र झाबुआ रतलाम के लिए मतदान सामग्री का किया गया वितरण, सभी अधिकारी एवं कर्मचारी चुनाव सामग्री लेकर अपने बुथ पर हुए रवाना | New India Times

झाबुआ पॉलिटेक्निक कॉलेज पर महिला पुरुष अधिकारी कर्मचारी एवं पुलिस बल के जवान सुबह 7:00 बजे पॉलिटेक्निक कॉलेज झाबुआ पहुंचे एवं चुनावी सामग्री  लेकर दुर दराज के ग्रामीण क्षेत्रों एवं शहरी क्षेत्रों में बनाये गये ड्यूटी केंद्र अपने-अपने (बुथ) पर पहुंचे गये।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा मीना द्वारा सामग्री वितरण स्थल पर विधानसभावार अलग-अलग रंग के माध्यम से दर्शाया जाकर कलर कोडिंग के साथ वितरण स्थल के मार्गो व सेक्टरवार बैठक व्यवस्था मतदान कर्मियों के लिए की गई थी।

मतदान दल अपनी-अपनी टेबलों पर बैठें थे चुनाव सामग्री वहां पहुंचायी गई जिला कलेक्टर नेहा मीना द्वारा बेज लगाकर सभी महीला पुरुष अधिकारी कर्मचारी को चुनाव सामग्री लेकर अपने अपने बुथ पर रवाना किया गया।

बुथ पर पहुंचते ही वहां उनका पुष्प वर्षा कर एवं फूलों की माला पहना कर ज़ोरदार स्वागत किया गया।

इस दौरान हजारों महीला पुरुष कर्मचारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेन्द्र सिंह चौहान, अपर कलेक्टर एस. एस. मुजाल्दा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सत्यनारायण दर्रो, समस्त सहायक रिटर्निंग अधिकारी, एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित भी उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.