मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के परिपालन में ज़िले के सभी शासकीय कार्यालयों में शुक्रवार सुबह 11 बजे अधिकारियों-कर्मचारियों ने सद्भावना दिवस की प्रतिज्ञा ली। इसी श्रृंखला में संयुक्त ज़िला कार्यालय में कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल ने अधिकारियों/कर्मचारियों को सद्भावना दिवस की प्रतिज्ञा दिलाई।
इस अवसर पर कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल ने अधिकारियों व कर्मचारियों को सद्भावना दिवस की प्रतिज्ञा दिलाई कि, मैं प्रतिज्ञा करता/करती हूँ कि मैं जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किये बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करूंँगा/करूँगी। मैं पुनः प्रतिज्ञा करता/करती हूँ कि मैं हिंसा का सहारा लिये बिना सभी प्रकार के भेद-भाव बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाऊँगा/सुलझाऊँंगी।
इस दौरान अपर कलेक्टर श्री शंकरलाल सिंगाडे़, अपर कलेक्टर श्री वीरसिंह चौहान, संयुक्त कलेक्टर श्री अशोक कुमार जाधव, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नेपानगर श्री अजमेर सिंह गौड़, डिप्टी कलेक्टर श्री राजेश पाटीदार, डिप्टी कलेक्टर श्री भागीरथ वाखला सहित कलेक्ट्रेट कार्यालय के अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
