यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के निर्वाण दिवस पर गांधी विचार जनता के अधिकार को ध्यान में रखते हुए किसानों के समर्थन में कांग्रेस सेवादल ने गांधी पार्क धौलपुर में शनिवार 30 जनवरी को एक दिवसीय उपवास रखने का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कांग्रेस सेवादल की जिलाध्यक्ष समृद्धी दीक्षित ने बताया की भाजपा केंद्र सरकार द्वारा पारित किसान बिल को वापस लेने के लिए 65 दिनों से किसानों द्वारा किये जा रहे आन्दोलन को केंद्र सरकार द्वारा डांग के बलपूर्वक राज से किसान आंदोलन को षड्यंत्र पूर्वक कुचलने का काम सरकार द्वारा किये जाने को देखने को मिल रहा है। इसी को लेकर किसानों के समर्थन में कांग्रेस सेवादल द्वारा एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। किसान पहली बार सरकार से कुछ लेने की मांग नहीं कर रहे उल्टा किसान सरकार को कृषि बिल वापस देने के लिए कह रहे हैं। इस आन्दोलन को और गति देने के लिए सेवादल एक बार फिर से गांव गांव ढाणी ढाणी जायेगा तथा किसानों को इस काले कानून के बारे में विस्तार से अवगत करायेगा की इस बिल में एमएसपी को लागु नहीं किया, इस बिल में व्यापारी कंपनी के लिए सभी खाद्यान्न को अनलिमिटेड स्टाॅक रखने की व्यवस्था कर दी इससे बङे स्तर पर काला बाजारी होगी, इस बिल में किसान व कंपनी मे विवाद होने पर किसान सिविल न्यायालय नहीं जा सकता, इस बिल के कारण किसान मंडी व्यवस्था खत्म होने की व्यवस्था हो जायगी जिससे किसानों की दुर्दशा और गर्त में चली जायेगी।
इस मोके पर पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी डॉ0 शिवचरण कुशवाहा, कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष साकेत बिहारी, दुर्गादत्त शास्त्री, अमित मुदगल, पंकज तिवारी, मुकुन्द चौधरी, अनीस खान, इसरार खान, कांग्रेस सेवादल शहर धौलपुर ब्लॉक अध्यक्ष आजाद मिर्जा, दाउदयाल, सोमदत्त, सादूराम, अनिल अरेला, राकेश त्यागी, रामेन्द्र सहित अधिक संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे।
