थान्दला रोटरी क्लब संजीवनी ने डॉक्टर्स डे पर किया डॉक्टरों का सम्मान | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

थान्दला रोटरी क्लब संजीवनी ने डॉक्टर्स डे पर किया डॉक्टरों का सम्मान | New India Times

सेवा की पर्याय बनी रोटरी इंटरनेशन 3040 की शाखा थांदला रोटरी क्लब संजीवनी के नव निर्वाचित अध्यक्ष कमलेश जैन (दायजी), सचिव उमेश ब्रजवासी ने डॉक्टर्स डे पर अंचल में मरीजों की सेवा करने वालें डॉक्टर्स को अंचल गौरव सम्मान से सम्मानित करते हुए अपने नवीन कार्यकाल का श्रीगणेश कीया.

इस अवसर पर डॉक्टर्स के विषय में अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए रोटरी अध्यक्ष कमलेश दायजी ने कहा कि ऐसे कोई शब्द नहीं हैं जिसमें हम डॉक्टर्स को इस आदिवासी अंचल में सेवा कार्य के चयन करने पर इनके उदार मन और बेहतर इंसान होने के लिए धन्यवाद दे सकें। यहाँ के डॉक्टर्स रोगियों के इलाज के लिए जादुई शक्तियों के लिए वास्तव में एक भगवान का रूप ही हैं। इसलिए आज आप सभी को सम्मानित करते हुए हमें गर्व की अनुभूति हो रही है।

थान्दला रोटरी क्लब संजीवनी ने डॉक्टर्स डे पर किया डॉक्टरों का सम्मान | New India Times

इस अवसर पर सीनियर डॉक्टर मनीष दुबे ने रोटरी क्लब संजीवनी का धन्यवाद करते हुए कमलेश दायजी सहित सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए सभी डॉक्टर्स को सम्मानित करने के लिए उनका शुक्रिया अदा किया गया।

कार्यक्रम में रोटरी क्लब के असिस्टेंट गवर्नर मनोज अरोड़ा ने कहा कि आज थांदला के इस आयोजन में थांदला के युवा डॉक्टर्स का सम्मान देख काफी प्रसन्नता हुई ऐसे आयोजन हर रोटरी क्लब में होने चाहिए।

अतिथी वक्ताओं में नगीनलाल शाहजी ने कहा कि अंचल में दूर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित होने चाहिए वहाँ पशु चिकित्सा शिविर की भी आवश्यकता रहती है ऐसे में जैन समाज व वे र दम साथ है।
समाजसेवी अनिल भंसाली ने सभी डॉक्टर्स को अंचल में आ रही हर परेशानी को दूर करने का आश्वासन देते हुए उन्हें फ्री हैंड कार्य करने की बात कही।

इस अवसर पर समकित तलेरा आदि ने भी अपने वक्तव्य से सभी को डॉक्टर्स डे की शुभकामनाएं दी।

इनका हुआ सम्मान

कार्यक्रम में सिविल अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर मनीष दुबे, डॉ प्रदीप भारती, डॉ अनिल राठौर (बीएमओ), डॉ अंकिता धाकिया, डॉ संजय कटारा, डॉ रोहित मुजाल्दे, डॉ स्वाति मंडलोई, पंकज खतेडिया, डॉ सत्येंद्र पानिक, डॉ शैलेश बारिया, डॉ रोशनी मंडलोई, डॉ राकेश अवास्या, डॉ बाबुसिंह निनामा, डॉ शोभान बबेरिया के साथ ही थांदला नगर के होनहार युवा गोल्डमेडलिस्ट डॉ यश कमलेश तलेरा, डॉ संकेत राजेश बरमेचा, डॉ सर्वेश विजय भिमावत, डॉ अमित देवेंद्र भिमावत, डॉ हर्षित नटवर पंवार, डॉ देवेंद्र वर्धमान तलेरा, डॉ दिव्य मनीष तलेरा, डॉ पल्लवी पंवार, डॉ पीयूष गोपालदास बैरागी, डॉ कृतिका विश्वास सोनी, डॉ रोनक नन्दन जैन, डॉ विवेक हेमेंद्र नागर आदि को अंचल गौरव की एक्रोलिक शील्ड देकर शाल माला पहनाते हुए सम्मान किया गया, वही पशु चिकित्सा में अविस्मरणीय सेवा देने के लिए पशु चिकित्सा अधिकारी देवेंद्र भिमावत का जीव दया प्रेमी के रूप में सम्मानित किया।
इस अवसर पर रोटेरियन नीरज सौलंकी, पंकज चौरड़िया, श्रेणिक गादिया, समकित तलेरा, लायन्स क्लब के सावन गर्ग, प्रशांत उपाध्याय, दिनकर वाजपेयी, सत्यम कांकरिया, हनी, आत्माराम शर्मा, मनोज उपाध्याय, राजेश डामर आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन संयोजक रोटेरियन पवन नाहर ने किया और आभार सचिव उमेश ब्रजवासी ने माना।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.