प्रसिद्ध धार्मिक नगरी फुटतालाब में 300 ग्रामीण बेटियों ने एक साथ किया गरबा, भक्तिमय हुआ माहौल | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

प्रसिद्ध धार्मिक नगरी फुटतालाब में 300 ग्रामीण बेटियों ने एक साथ किया गरबा, भक्तिमय हुआ माहौल | New India Times

प्रदेश के प्रसिद्ध तीर्थस्थल श्री वनेश्वर मारुति नंदन कुटीर हनुमान मंदिर, फुटतालाब में नवरात्रि का पहला दिन क्षेत्र की ग्रामीण बेटियों के नाम रहा। प्रथम दिन क्षेत्र के 18 दलों की 300 ग्रामीण बेटियों ने एक साथ गरबा नृत्य किया। फुटतालाब में भक्ति की गौरवशाली परंपरा का शुभारंभ उत्साह और मां की पवित्र स्थापना के साथ हुआ।

प्रसिद्ध धार्मिक नगरी फुटतालाब में 300 ग्रामीण बेटियों ने एक साथ किया गरबा, भक्तिमय हुआ माहौल | New India Times

आयोजन में सबसे पहले श्री गणेश वंदना, श्रीराम भक्त हनुमान जी की स्तुति और मां की महाआरती की गई।समाजसेवी श्रीमती सीमा सुरेश चंद्र जैन और परिवार के सदस्यों ने कन्या पूजन एवं कलश पूजन कर आयोजन की प्रारंभिक पवित्र प्रक्रिया पूर्ण की।

प्रसिद्ध धार्मिक नगरी फुटतालाब में 300 ग्रामीण बेटियों ने एक साथ किया गरबा, भक्तिमय हुआ माहौल | New India Times

इसके पश्चात प्रदेश के प्रसिद्ध तीर्थस्थल श्री वनेश्वर मारुति नंदन हनुमान मंदिर में गरबा नृत्य का शुभारंभ हुआ। प्रथम दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में दर्शन करने और गरबा नृत्य देखने पहुंचे।

आयोजन समिति के वरिष्ठ सदस्य सुरेश चंद्र पूरणमल जैन (पप्पू भैया), राजेश रिंकू जैन, मंदिर के महंत दिलीप दास, श्रीराम दास त्यागी (टाट वाले बाबा) और जैकी जैन एवं रिनिश जैन ने बताया कि आयोजन को लेकर पिछले कई दिनों से तैयारियां की जा रही थीं।

पंडाल और पूरे प्रांगण की सजावट भी श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति को ध्यान में रखते हुए की गई है।

श्री सुरेश चंद्र जैन ने विशेष रूप से ग्रामीणों से आयोजन में शामिल होने के साथ-साथ मां की महाआरती और पूजन के पवित्र क्रम में भाग लेने का आग्रह किया है।

प्रथम दिन दिल्ली, गुजरात के बड़ौदा और अहमदाबाद तथा इंदौर के कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं। प्रसिद्ध गरबा गायिका कविता श्रीवास्तव की आकर्षक प्रस्तुतियों ने भी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। पारंपरिक गरबा गीतों के गायन से पूरा पंडाल भक्तिमय हो उठा और वातावरण आस्था के रंग में रंग गया।

पारंपरिक वेशभूषा में गरबा करती युवतियां मां की स्तुति में लीन दिखाई दीं। समिति के सदस्य राजेश रिंकू जैन ने जिलेवासियों से आयोजन में शामिल होकर भक्ति के इस पावन पर्व में भाग लेने की अपील की है।

आयोजन को लेकर इस बार युवाओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। दूर-दराज के गांवों से भी युवा पारंपरिक गरबा वेशभूषा में कार्यक्रम में शामिल होने पहुंच रहे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.