जिला पंचायत चुनाव क्षेत्र क्रमांक 9 के ग्राम तिसगांव में भाजपा कार्यकर्ताओं बैठक संपन्न. हर गरीब को पक्का मकान हमारा संकल्प है: उद्योग मंत्री दत्तीगांव | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

जिला पंचायत चुनाव क्षेत्र क्रमांक 9 के ग्राम तिसगांव में भाजपा कार्यकर्ताओं बैठक संपन्न. हर गरीब को पक्का मकान हमारा संकल्प है: उद्योग मंत्री दत्तीगांव | New India Times

हमारा संकल्प हर गरीब के पक्के घर के सपने को सच करना है, लेकिन कांग्रेस कमलनाथ सरकार ने तो केंद्र से मिले पक्के मकानों को वापस कर दिया था। कांग्रेस की सरकार ने गरीबों के मकान छीनने का पाप किया था। हम अगले 3 साल में गरीब परिवारों को पक्का मकान देंगे। स्व सहायता समूहों के माध्यम से गरीब बहनों की आमदनी 10 हजार रुपये प्रतिमाह तक पहुंचे, इसके लिए हम लगातार प्रयास कर रहे हैं। विकास और जनकल्याण के ये काम लगातार चलते रहें, इसके लिए जरूरी है कि आप भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी को वोट देकर अपना समर्थन दें। आप ग्राम पंचायत की सरकार बनाएं और विकास की जिम्मेदारी हम पर छोड़ दें, यह बात उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने जिला पंचायत चुनाव क्षेत्र क्रमांक 09 के भाजपा अधिकृत प्रत्याशी राकेश चौहान के समर्थन में गुरुवार को सादलपुर मंडल ग्राम तिसगांव में भाजपा कार्यकर्ता बैठक में कही।

जिला पंचायत चुनाव क्षेत्र क्रमांक 9 के ग्राम तिसगांव में भाजपा कार्यकर्ताओं बैठक संपन्न. हर गरीब को पक्का मकान हमारा संकल्प है: उद्योग मंत्री दत्तीगांव | New India Times

भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव यादव ने कहा की भाजपा सिर्फ राजनीतिक पार्टी न होकर एक विचारधारा है, यह राष्ट्रवाद और निष्ठा आधारित राजनीति करती है, उसकी निष्ठा मूल्य और संस्कार आधारित राजनीति में है भाजपा की शुचिता राष्ट्रवाद जनतावाद और सर्वधर्म सदभाव वाली राजनीति के कारण ही देश की जनता ने उसे आज देश ही नहीं विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बना दिया है।आपका मत बहुमूल्य है इसे व्यर्थ नहीं गवाएं राष्ट्र हित विचार धारा वाली पार्टी भाजपा को वोट करें और राष्ट्र निर्माण में सहयोग करें।
बैठक के दौरान उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव यादव, वार्ड प्रभारी डॉ शरद विजयवर्गीय, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जय सुर्या,मंडल अध्यक्ष मुन्नालाल पटेल,वार्ड सह प्रभारी विकास शर्मा ( खरसोड़ा ) ,जिला मंत्री प्रमोद मानेकर, जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा, भाजपा नेता जसवंत सिंह नवासा, नारायण सिंह पंवार,भाजपा अधिकृत उम्मीदवार राकेश चौहान,अशोक चौधरी, दिलीप सिंह सिसोदिया दीपू बना केसुर, मोहनलाल यादव मंचासीन थे।
इस अवसर पर भाजपा खेल प्रकोष्ठ जिला संयोजक लाखन सिंह नवासा, मंडल महामंत्री गोवर्धन सिंह गोहिल मनोज यादव किसान नेता जगदीश कामदार मोहन जुगाड़ संतोष पटेल मंडल उपाध्यक्ष नरवर सिंह लववंशी,,भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष चेतन कामदार,मनोहर सिंह दांगी, रोहित वैष्णव, महेश मालवीय, सोहन मालवीय, चंदन सिंह,दुलीचंद भाटी, भरत दांगी, राधेश्याम निगम सहित क्षेत्रीय वरिष्ठ नेता व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का संचालन मंडल मीडिया प्रभारी लोकेंद्र सिंह चौहान ने किया व आभार राकेश चौहान ने माना।

उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.