सेवा संकल्प अभियान के तहत 20 जरूरतमंद बच्चों को बांटी गई पठन-सामग्री व पौष्टिक आहार | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

सेवा संकल्प अभियान के तहत 20 जरूरतमंद बच्चों को बांटी गई पठन-सामग्री व पौष्टिक आहार | New India Times

मध्य प्रदेश शासन एवं उच्च शिक्षा विभाग के दिशा-निर्देशों के तहत डॉ. भगवत सहाय शासकीय महाविद्यालय, ग्वालियर द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान 2026’ के अंतर्गत सामाजिक सरोकारों से जुड़ी पहल की गई। इसके तहत ईपीएफओ कार्यालय के पास स्थित बस्ती में ‘आंगन मिलन सेवा एवं पठन-सामग्री वितरण कार्यक्रम’ आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों के पोषण स्तर में सुधार लाने के साथ ही उनमें शिक्षा के प्रति रुचि और जागरूकता बढ़ाना था। महाविद्यालय के प्राचार्य के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. योगेंद्र जैन, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रभारी डॉ. अशोक बारिया, डॉ. कमल हिंडोलिया, डॉ. मुकेश गर्ग एवं डॉ. बंटी कुशवाहा के नेतृत्व में महाविद्यालय के स्वयंसेवकों ने सक्रिय भागीदारी की।

सेवा संकल्प अभियान के तहत 20 जरूरतमंद बच्चों को बांटी गई पठन-सामग्री व पौष्टिक आहार | New India Times

कार्यक्रम के दौरान बस्ती के 20 जरूरतमंद बच्चों को ताजे फल सहित पौष्टिक अल्पाहार वितरित किया गया। साथ ही बच्चों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कॉपियां, पेंसिल, रंग और पठन-पाठन की पुस्तकें भी प्रदान की गईं। शिक्षण सामग्री और पुस्तकें पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया।
महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार, इस प्रकार की सामाजिक गतिविधियों से विद्यार्थियों में समाज सेवा, संवेदनशीलता और नैतिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित होती है। कार्यक्रम का समापन सहभागियों के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ हुआ।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.