वार्ड क्रमांक 16 में गंदगी का अंबार, कचरे के बीच भोजन तलाशते मवेशी,नगर निगम की सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल | New India Timesoplus_2

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

राजधानी भोपाल के  न्यू कबाड़ खाना क्षेत्र वार्ड क्रमांक 16 में सड़क किनारे फैला कचरा और उसके बीच भोजन तलाशते मवेशी नगर निगम की सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं। तस्वीर में प्लास्टिक, पॉलिथीन और अन्य कचरा सड़क किनारे बिखरा दिखाई दे रहा है। कचरे के ढेर पर मवेशियों का जमावड़ा क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था की स्थिति को उजागर कर रहा है।

सड़क किनारे जमा कचरे से स्थानीय रहवासियों और राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है। खुले में पड़े प्लास्टिक और अन्य अपशिष्ट को खाने से मवेशियों के स्वास्थ्य पर भी खतरा बना रहता है। ऐसे में क्षेत्र में नियमित सफाई और कचरे के समय पर उठाव की व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है।

वार्ड क्रमांक 16 में गंदगी का अंबार, कचरे के बीच भोजन तलाशते मवेशी,नगर निगम की सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल | New India Times

नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों से सवाल है कि वार्ड 16 के न्यू कबाड़ खाना क्षेत्र में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कब कदम उठाए जाएंगे? क्या संबंधित अधिकारी मौके का निरीक्षण कर कचरे की नियमित सफाई और मवेशियों की समस्या के समाधान के लिए कार्रवाई करेंगे, या फिर क्षेत्रवासियों को इसी तरह गंदगी के बीच रहने के लिए मजबूर होना पड़ेगा?

शहर को स्वच्छ रखने के दावों के बीच वार्ड 16 की इस स्थिति पर संबंधित अधिकारियों को ध्यान देने की जरूरत है। अब देखना यह है कि नगर निगम इस समस्या का समाधान कब तक करता है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.