भारत-नेपाल सीमा पर फिर सक्रिय हुए तस्कर, प्रतिबंधित सामानों की तस्करी तेज | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सुरक्षा एजेंसियों की कथित अनदेखी के चलते वनगांव मंडी के हल्दू घाट और जमुना झाड़ी मार्गों से प्रतिबंधित सामानों की तस्करी का कारोबार एक बार फिर तेजी से फैल रहा है।

सूत्रों के अनुसार, ग्रांट एक्ट की जमीन पर अवैध कब्जा कर रह रहा नेपाल निवासी एक तस्कर इस पूरे नेटवर्क का सरगना बताया जा रहा है। यह तस्कर रात के अंधेरे का फायदा उठाकर बड़े पैमाने पर तस्करी की घटनाओं को अंजाम दे रहा है।

जानकारी के मुताबिक, तस्कर ने नेपाली महिलाओं का एक संगठित गिरोह (कैरियर ग्रुप) तैयार कर रखा है। इन महिला कैरियरों के माध्यम से भारतीय सीमा से कपड़ा, हार्डवेयर, इलेक्ट्रॉनिक सामान, मेड इन इंडिया निर्मित खुकरी सिगरेट और सुपर पावर तंबाकू सहित कई अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं को अवैध रूप से नेपाल भेजा जा रहा है।

एसएसबी की कार्रवाई के बाद फिर हुआ सक्रिय

बताया जाता है कि विगत वर्ष एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) के प्रभारी निरीक्षक अभय यादव ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इस तस्कर के नेटवर्क पर शिकंजा कसा था। सुरक्षा बल की सख्त कार्रवाई के बाद आरोपी तस्कर कुछ समय के लिए भूमिगत हो गया था।

हालांकि अब वह फिर से सक्रिय हो चुका है और स्थानीय स्तर पर सुरक्षा एजेंसियों की कथित ढिलाई का फायदा उठाकर सीमा पार अवैध व्यापार को बढ़ावा दे रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article