अमेरिका में लापता हुआ मिर्जापुर का मर्चेंट नेवी अफसर, परिजनों ने एसपी से लगाई मदद की गुहार | New India Times

अहमद रज़ा, चुनार/मिर्ज़ापुर (यूपी), NIT:

मिर्जापुर निवासी मनीष द्विवेदी मर्चेंट नेवी में सेकंड ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। वह वर्तमान में अमेरिका जाने वाले ‘वेसल सिफनोस लेडी’ शिप पर तैनात थे।

दिनांक 7 मई को मनीष द्विवेदी के पिता संतोष द्विवेदी के पास एक फोन कॉल आया। कॉल करने वाले ने अपना नाम गैरी गोम्स बताया। उसने जानकारी दी कि मनीष जिस शिप से अमेरिका गए थे, वह पेनसिल्वेनिया स्थित मार्कस हुक पोर्ट पर खड़ी थी।

बताया गया कि मनीष द्विवेदी अपने साथी प्रांजल के साथ वहां एक मॉल घूमने गए थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। परिजनों की बातचीत यूएस एजेंट जोश से भी हुई।

जोश ने बताया कि मनीष को अमेरिकी पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था, जिसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया। इसके बाद से मनीष का कोई पता नहीं चल पाया है।

परिजनों का आरोप है कि प्रांजल ने मनीष के परिवार वालों के नंबर ब्लॉक कर दिए हैं। वहीं, 8 मई को शिप मनीष को लिए बिना ही वापस भारत लौट आई। बेटे के लापता होने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इस मामले में परिजनों ने पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर को ज्ञापन सौंपकर मनीष की तलाश कराने की मांग की है।

मनीष द्विवेदी मिर्जापुर जिले के पड़री थाना क्षेत्र के चौहानपट्टी गांव के निवासी हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article