अमानगंज में सनातन धर्म यात्रा के दौरान चोरी की वारदातें, मोबाइल, चेन और नक़दी गायब; दो संदिग्ध महिलाएं हिरासत में | New India TimesOplus_131072

संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:

बागेश्वर महाराज की बहुप्रतीक्षित हिंदू सनातन धर्म यात्रा के दौरान उमड़ी भारी भीड़ के बीच चोरी की घटनाएं सामने आई हैं। यात्रा में शामिल होने दूर-दराज से पहुंचे कई श्रद्धालुओं के मोबाइल फोन, सोने की चेन और नकदी चोरी होने की सूचना है। घटनाओं के बाद श्रद्धालुओं के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बताया जा रहा है कि यात्रा के दौरान भारी भीड़ का फायदा उठाकर अज्ञात लोगों ने कई श्रद्धालुओं की जेब से नकदी और कीमती सामान पार कर दिया। कुछ श्रद्धालुओं के मोबाइल फोन और गले से सोने की चेन चोरी होने की भी जानकारी सामने आई है। सामान गायब होने का पता चलने पर लोगों ने आसपास तलाश शुरू की।

इसी दौरान लोगों ने चोरी के संदेह में दो महिलाओं को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस दोनों संदिग्ध महिलाओं को थाने ले जाकर पूछताछ कर रही है। मामले में पुलिस की जांच जारी है। हालांकि, चोरी की घटनाओं में शामिल होने को लेकर दोनों महिलाओं की भूमिका की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.