मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बुरहानपुर के अध्यक्ष/ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मान. अतुल्य श्रॉफ के निर्देशानुसार सचिव/ जिला न्यायाधीश आशुतोष शुक्ल के मार्गदर्शन में एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री जयदेव माणिक की उपस्थिति में बुरहानपुर जिले की एकमात्र ईएफए शासकीय कन्या उ.मा. विद्यालय, चौक बाज़ार, बुरहानपुर में स्वच्छता एवं पर्यावरण पर कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। वर्तमान समय की परिस्तिथियों के लिए और कोई नहीं हम जिम्मेदार हैं। जंगलों का कटना, पानी की बर्बादी और स्वच्छता की ओर ध्यान न देना स्वच्छ पर्यावरण को अशुद्ध बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. आज आवश्यकता है करोड़ों लोगों के सहयोग से रोजाना वृक्षारोपण कार्यक्रम, स्वच्छता अभियान की और समय समय पर लोगों में जागृति पैदा करना एवं जल बचाने की दिशा में उचित कदम उठाने के साथ साथ जगह जगह एसे बांधों का निर्माण करना आज की महती आवश्यता है। उक्त उदगार पर्यावरण दिवस के अवसर पर पेरालिगल वाॅलिंटियर महेंद्र जैन ने शासकीय उ.मा कन्या शाला ई एफ ए स्कूल में व्यक्त किये। जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री जयदेव माणिक ने कहा की जिला विधिक प्राधिकरण का उद्देश्य ही यह है कि स्वच्छता, स्वस्थता पर्यावरण व वृक्षारोपण जैसे कार्यक्रम के माध्यम से जाग्रति पैदा कर जनमानस में कार्य करने की भावना लाना है। आपने उक्त अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय को स्वच्छता, स्वस्थता, पर्यावरण शुद्धता व वृक्षारोपण की शपथ दिलवाई। इस अवसर पर पेरालिगल वाॅलिंटियर श्रीमती ऊषा अग्रवाल एवं शाला की प्राचार्या श्रीमती मनोरमा प्रजापति के साथ साथ स्कूल का स्टाफ एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारी मुरारी रघुवंशी मौजूद थे।
