अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

नगर निगम के चुनाव में कांग्रेस ने इस बार टिकट बांटने का फॉर्मूला बदल दिया है। वरिष्ठ नेता वार्डों में जाकर मीटिंग कर रहे हैं ताकि जिताऊ दावेदारों को तलाश किया जा सके। इसी के चलते सोमवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बोगदा पुल के पास गार्डन में कार्यकर्ताओं की मीटिंग लेने पहुंचे थे।

बताया जा रहा है कि इस मीटिंग में वार्ड नंबर-40, 41, 44, 58, 59, 69, 70 और 71 के कार्यकर्ता शामिल हुए थे। मीटिंग के दौरान बाहरी व्यक्ति को टिकट न देने का मुद्दा उठा। इसी बात को लेकर दो पक्ष आपस में ही भिड़ गए और मारपीट शुरू कर दी।
