युवा पत्रकार समीर महाजन की यूनाइटेड प्रेस ऑर्गेनाइजेशन में जिला अध्यक्ष पद पर हुई नियुक्ति | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

युवा पत्रकार समीर महाजन की यूनाइटेड प्रेस ऑर्गेनाइजेशन में जिला अध्यक्ष पद पर हुई नियुक्ति | New India Times

यूनाइटेड प्रेस ऑर्गेनाइजेशन के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रख्यात इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार रिज़वान अंसारी ने बताया कि
यूनाइटेड प्रेस ऑर्गेनाइजेशन द्वारा सतत् पत्रकार हित में कार्य एवं संगठन का विस्तार जारी है तथा स्वच्छ छवि वाले योग्य पत्रकारों की नियुक्ति की जा रही है। इसी तारतम्य में कार्यकारिणी के सदस्यों से विचार उपरांत तथा संगठन सचिव श्री मनीष व्यास के अनुमोदन उपरांत बुरहानपुर एवं खंडवा इकाइयों का गठन किया गया है। बुरहानपुर के युवा पत्रकार समीर महाजन को बुरहानपुर जिला इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से पत्रकारों में हर्ष व्याप्त है, वहीं खंडवा ज़िला अध्यक्ष पद पर अनुभवी उर्जावान पत्रकार शेख रेहान को नियुक्त किया गया है। सोमवार को बुरहानपुर में पत्रकारों की गरिमामय उपस्थिति के साथ समीर महाजन को नियुक्त पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर यूनाइटेड प्रेस ऑर्गेनाइजेशन के प्रदेश अध्यक्ष रिज़वान अंसारी, कार्यकारिणी सदस्य एवं वरिष्ठ पत्रकार अकील आज़ाद, मुल्ला तफज्जुल हुसैन मुलायम वाला, बुरहानपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष आनंद दिक्षित, सचिव निलेश जूनागडे, पत्रकार संजय दुबे, पत्रकार सैयद जफर अली, न्यूज़ एंकर मोहम्मद फारुख, अनुभवी एवं ऊर्जावान पत्रकार रिज़वान खान, वरिष्ठ कैमरामैन धन्नालाल दलाल, पत्रकार शेख रईस सहित पत्रकार साथियों की गरिमामय उपस्थिति रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article