10,68,268 मतदाता चुनेंगे ग्वालियर नगर निगम के 66 वार्डों के पार्षद | New India Times

पवन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

10,68,268 मतदाता चुनेंगे ग्वालियर नगर निगम के 66 वार्डों के पार्षद | New India Times

ग्वालियर नगर निगम क्षेत्र में निवासरत कुल 10 लाख 68 हजार 267 मतदाता 66 पार्षद चुनेंगे। कुल मतदाताओं में 5 लाख 65 हजार 504 पुरूष और 5 लाख 2 हजार 674 महिला मतदाता शामिल हैं। ग्वालियर नगर निगम में पुरूष और महिला मतदाताओं का अनुपात 888.8 है। अर्थात एक हजार पुरूष मतदाताओं पर औसतन 888.8 महिला मतदाता हैं।
जिला निर्वाचन कार्यालय (स्थानीय निर्वाचन) से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर निगम ग्वालियर सहित जिले के सभी नगरीय निकायों को मिलाकर कुल 12 लाख 34 हजार 832 मतदाता हैं, इनमें 6 लाख 52 हजार 640 पुरूष और 5 लाख 82 हजार 81 महिला मतदाता हैं। नगरीय निकायों में निवासरत पुरूष एवं महिला मतदाताओं का अनुपात 891.8 है।
जिले की नगर पंचायत आंतरी में कुल 15 वार्ड हैं। यहाँ कुल मतदाताओं की संख्या 8 हजार 108 है, जिनमें 4 हजार 268 पुरूष और 3 हजार 840 महिला मतदाता शामिल हैं। इसी प्रकार नगर पंचायत भितरवार में 15 हजार 334 मतदाता 15 पार्षदों को चुनेंगे। कुल मतदाताओं में 8 हजार 67 पुरूष व 7 हजार 250 महिला मतदाता हैं। नगर पंचायत बिलौआ में 15 वार्ड हैं और कुल मतदाताओं की संख्या 11 हजार 719 है। इनमें 6 हजार 114 पुरूष और 5 हजार 605 महिला मतदाता शामिल हैं।
नगर पालिका डबरा में कुल 30 वार्ड हैं। यहाँ के कुल मतदाताओं की संख्या एक लाख 6 हजार 687 है। जिनमें 55 हजार 987 पुरूष व 50 हजार 689 महिला मतदाता हैं। नगर पंचायत पिछोर में 15 वार्ड और कुल 10 हजार 539 मतदाता हैं। इनमें 5 हजार 327 पुरूष व 5 हजार 210 महिला मतदाता शामिल हैं। नगर पंचायत मोहना में कुल 15 वार्ड और 14 हजार 188 मतदाता हैं। जिनमें 7 हजार 373 पुरूष व 6 हजार 813 महिला मतदाता शामिल हैं।

सबसे अधिक महिला मतदाताओं का अनुपात नगर पंचायत पिछोर में

महिला एवं पुरूष मतदाताओं के अनुपात के लिहाज से सबसे अच्छी स्थिति जिले की नगर पंचायत पिछोर की है। यहाँ पर एक हजार पुरूषों के पीछे 978 महिला मतदाता हैं। इसके बाद मोहना में एक हजार पुरूषों के पीछे 924, नगर पंचायत बिलौआ में एक हजार पुरूषों के पीछे 916.7 महिला मतदाता, नगर पालिका डबरा में एक हजार पुरूषों के पीछे 905.3 मतदाता, नगर पंचायत आंतरी में एक हजार पुरूषों के पीछे 899.7 महिला मतदाता, नगर पंचायत भितरवार में एक हजार पुरूषों के पीछे 898.7 महिला मतदाता एवं नगर निगम ग्वालियर में एक हजार पुरूष मतदाताओं के पीछे 888.8 महिला मतदाता हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article