एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ सोशल मीडिया पर वीडियो के माध्यम से की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर बलरामपुर नगर अध्यक्ष सिकंदर राईनी के नेतृत्व में एआईएमआईएम के कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन | New India Times

अबरार अहमद खान/ मुकीज़ खान, बलरामपुर/लखनऊ (यूपी), NIT:

एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ सोशल मीडिया पर वीडियो के माध्यम से की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर बलरामपुर नगर अध्यक्ष सिकंदर राईनी के नेतृत्व में एआईएमआईएम के कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन | New India Times

एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ सोशल मीडिया पर वीडियो के माध्यम से की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर बलरामपुर नगर अध्यक्ष सिकंदर राईनी के नेतृत्व में एआईएमआईएम के कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई की मांग की है.

एआईएमआईएम के कार्यकर्ताओं में उस वक्त आक्रोश का माहौल पैदा हो गया जब बीते दिनों ग्राम जमुवरिया थाना गौरा चौराहा जनपद बलरामपुर उत्तर प्रदेश निवासी नितिन कश्यप, अनिल कश्यप, महीन यादव अपने अन्य साथियों के साथ मिल कर एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी एवं मन्दिर मस्जिद को लेकर अपशब्द गाली – गलौज कर सोशल मीडिया पर विडियो अपलोड कर धार्मिक व सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की थी। इसी को लेकर आज बलरामपुर नगर अध्यक्ष सिकंदर राईनी के नेतृत्व में एआईएमआईएम के कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक को एक ज्ञापन सौंप कर कार्यवाही की मांग की है। दिये गए ज्ञापन के अनुसार दिनांक 27-05-2022 समय करीब 04:00 बजे शाम ग्राम जमुवरिया थाना गौरा चौराहा जनपद बलरामपुर में विपक्षीगण नितिन कश्यप S / o गौरी शंकर , अनिल कश्यप S / o राधे व महीन यादव पुत्र घनश्याम यादव अपने अन्य सहयोगियों के साथ एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा मन्दिर मस्जिद को लेकर अपशब्द गाली – गलौज व संबन्धित न्यायिक कार्य को लेकर धार्मिक व सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का कार्य सोशल मीडिया पर बनाकर किया है जिससे उपरोक्त पार्टी के समस्त सदस्य अथवा पदाधिकारीगण में काफी जनाक्रोश है । ऐसी स्थिति में उक्त प्रकरण में अराजकता फैलाने व धार्मिक, सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले लोगों के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराया जाना आवश्यक है। अतः श्रीमान् जी से प्रार्थना है कि उक्त प्रकरण पर गम्भीरता पूर्वक विचार – विमर्श कर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराये जाने की कृपा करें।
इस मौके पर प्रदेश ज्वाइंट सेक्रेट्री मो0 सिराज, बलरामपुर नगर अध्यक्ष मो0 सिकंदर राइनी, नगर महासचिव वीर सिंह, नगर सचिव गुलजार खान, बलरामपुर वार्ड अध्यक्ष शहजाद अंसारी, एडवोकेट जुबेर खान, महिला नगर अध्यक्ष बलरामपुर वहीदा खान, आदि लोग मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.