पंचायत आम निर्वाचन के परिप्रेक्ष्य में कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा मेघनगर विकास खण्ड की व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

पंचायत आम निर्वाचन के परिप्रेक्ष्य में कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा मेघनगर विकास खण्ड की व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा | New India Times

त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के परिप्रेक्ष्य में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सोमेश मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक अरविंद तिवारी के द्वारा मेघनगर में स्थापित निर्वाचन स्ट्रांग रूम का आंतरिक एवं बाहरी अवलोकन किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एवं आचार संहिता के परिपालन में विकास खण्ड मेघनगर में निर्वाचन व्यवस्था को सुगम और सरल बनाने के लिए विकास खण्ड स्तरीय व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।

जिसमें विकास खण्ड मेघनगर के स्ट्रांग रूम की व्यवस्था का अवलोकन किया एवं आवश्यक निर्देश दिए।

यहां पर पुलिस अधीक्षक द्वारा भी कानून व्यवस्था के संबंध में पुलिस प्रशासन के अमले को आवश्यक निर्देश दिए।

इसके अतिरिक्त कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग विजयसिंह पंवार एवं एसडीओ डीके शुक्ला, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग प्रशांत आर्या, तहसीलदार मेघनगर रविन्द्र चौहान, प्राचार्य दिलीप नायक, मेघनगर थाना प्रभारी तुरसीग डावर भी उपस्थित थे।

By nit