शाहनवाज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

थाना क्राइम ब्रांच भोपाल टीम मायनर एक्ट व संपत्ति संबंधी अपराधियों की पतारसी हेतु थाना से रवाना हुए थे। दौराने भ्रमण एक मुखबिर ने रूबरू होकर सूचना दिया कि रिहान इन्टर नेशनल स्कूल बागमुगालिया रोड के सामने दो व्यक्ति व एक महिला सिल्वर रंग की होण्डा सिटी कार से जिसका नम्बर एमपी04/सीसी/4968 है अंग्रेजी शराब लेकर किसी को बेचने लायेंगे यदि समय पर पकड़ा नहीं गया तो तीनों लोग अंग्रेजी शराब को बेचकर पहुंच से दूर जा सकते हैं।
विश्वसनीय मुखबिर होने से सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जिनके द्वारा कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। थाना क्राइम ब्रांच भोपाल की एक टीम गठित कर मुखबिर की सूचना की तस्दीक एवं कार्यवाही हेतु मुखबिर द्वारा बताये गए स्थान रिहान इन्टर नेशनल स्कूल बागमुगालिया रोड के सामने पहुंचे जहां एक सिल्वर रंग की होण्डा सिटी कार आते दिखी जिसे हमराह स्टाफ की मदद से घेराबंदी कर पकडा और नाम पता पूछा तो गाड़ी चला रहे व्यक्ति ने अपना नाम जसवंत सिह उर्फ सन्तू बताया एवं कार की ड्राइवर सीट के बाजू में बैठी महिला से हमराह महिला पुलिस अधिकारी के पूछने पर अपना नाम पूनम लोधी बताया तथा कार की पीछे की सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम कुलदीप सिहं चैहान बताया।
उक्त कार की तलाशी ली गयी तो गाडी में 07 अंग्रेजी शराब की पेटी कुल 84 बोटल व काले रंग के पिठ्ठू बेग में अंग्रेजी शराब के 96 क्वाटर रखे मिले। संदेहियों से उक्त शराब परिवहन करने व रखने के संबंध में दस्तावेज मांगे जो नहीं होना बताया। आरोपियों का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपियों के कब्जे से मिली कुल 80 लीटर अवैध अग्रेजी शराब को विधिवत जप्त कर तथा अवैध शराब की तस्करी में प्रयुक्त होण्डा सिटी कार जिसका रजि.नं. एमपी04/सीसी/4968 को जप्त कर तीनों आरोपियों को गिरफतार कर थाना क्राइम ब्रांच में अप0क्र0 19/22 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
गिरफतार आरोपियों की जानकारी
- जसवंत सिह उर्फ सन्तू पिता स्व. करनेल सिह उम्र 45 साल निवासी मकान न.11चंचल कालोनी सोनागिरी पिपलानी रायसेन रोड भोपाल।
- पूनम लोधी पिता जगदीश लोधी उम्र 30 वर्ष निवासी म.न.161 गादीपुरा राममन्दिर के पास आनन्द नगर पिपलानी।
- कुलदीप सिहं चैहान पिता अजीत सिहं चैहान उम्र 38 वर्ष निवासी म.न.189 ओल्ड अशोका गार्डन भोपाल।
