मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत हनोतिया उमरघोड की रहने वाली किशन वत्ती उईके का पति विगद पांच वर्ष पूर्व मजदूरी करने के उद्देश्य से नागपुर महाराष्ट्र के सावनेर गया था किंतु दुर्भाग्य वंश एक सड़क दुघर्टना में उसकी मौत हो गई। उसके बाद आदिवासी विधवा महिला किसन वत्ती उईके द्वारा संभल योजना अंतर्गत सहायता राशि हेतु आवेदन पत्र के माध्यम से मांग की गई जिसके लिए महिला द्वारा विगद तीन चार वर्षों से जनपद पंचायत जुन्नारदेव में संबंधित जिम्मेदारों के चक्कर लगा रही है। इस संदर्भ में विभाग के अधिकारी से बात करने पर बताया गया है कि उच्च स्तर से राशि नहीं आने के कारण 25, 30 प्रकरण पेन्डिग पड़े हैं। ऐसे में गरीबों को और कब तक संबंधित विभाग के चक्कर लगाने पड़ेंगे। उच्च अधिकारियों को इस ओर ध्यान देकर आवश्यक कार्रवाई किया जाना चाहिए,
