मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

‘हम लाये हैं अपराध से यूपी निकाल के, इस क्षेत्र को रखना मेरे मित्रों संभाल के, आतंकवाद क्षेत्रवाद जातीवाद को हमने किया परास्त भी परिवारवाद को, बहका ना दे विकास से कोई धोखे में डाल के इस क्षेत्र को रखना मेरे मित्रों संभाल के, तुम ही भविष्य हो मेरे यूपी विशाल के इस क्षेत्र को रखना मेरे मित्रों संभाल के’।
उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर में मतदान 14 फरवरी को होगा जैसे जैसे दिन बीत रहा है वैसे ही वैसे प्रत्याशियों के दिलों की धड़कन बढ़ रही है प्रत्याशी पूरी ताकत लगाए हुए हैं अपने अपने अंदाज में वोटरों को लुभाने का प्रत्याशियों का प्रयास जारी है।
योगी सरकार के मंत्री सुरेश खन्ना शहजानपुर यूपी नगर विधानसभा सीट 135 से 8 बार के विधायक हैं पर नौमी (9) बार चुनाव मैदान में है सुरेश कुमार खन्ना के मुकाबले में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी तनवीर खां है।
खन्ना ने गाना गाकर वोटरों को लुभाने व आकर्षित करने के लिए गाना गा कर वोट मांगे, गाना गा कर वोट मांगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही वायरल वीडियो चर्चा का विषय बन गया।
गाने के बोल: हम लाये हैं अपराध से यूपी निकाल के इस छेत्र को रखना मेरे मित्रों संभाल के, आतंकवाद छेत्रवाद जातीवाद को हमने किया परास्त भी परिवारवाद को, बहका ना दे विकास से कोई धोखे में डाल के इस क्षेत्र को रखना मेरे मित्रों संभाल के, तुम ही भविष्य हो मेरे यूपी विशाल के इस क्षेत्र को रखना मेरे मित्रों संभाल के।
