व्यापारी के विरूद्ध झूठा केस वापस लें प्रशासन: जिला कांग्रेस | New India Times

रहीम शेरानी हिदुस्तानी, अलीराजपुर (मप्र), NIT:

व्यापारी के विरूद्ध झूठा केस वापस लें प्रशासन: जिला कांग्रेस | New India Times

जोबट में हुए दो दिन पूर्व व्यापारी पर प्रशासन की कड़ी कार्रवाई की जिला कांग्रेस द्वारा पूर्व से निंदा की जा रही है. इसी सिलसिले में जिला कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी शुक्रवार को उस व्यापारी से मिलने गए थे किंतु व्यापारी के घर ताला बंद होने से कांग्रेस के पदाधिकारियों द्वारा जोबट गेस्ट हाउस पर एकत्रित होकर प्रेस वार्ता की गई।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल ने कहा कि जिला कांग्रेस पीड़ित व्यापारी के साथ एवं जिले के समस्त व्यापारी गण के साथ हर अवस्था में खड़ी रहेगी। जिला प्रशासन पीड़ित व्यापारी के ऊपर लगे झूठे आरोपों के केस को वापस ले अन्यथा जिला कांग्रेस जिला प्रशासन को हाईकोर्ट में चुनौती देगी। प्रेस वार्ता में पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों में महेश पटेल ने कहा कि स्वर्गीय कलावती भूरिया जी एक दबंग नेत्री थी, उन्होंने जोबट क्षेत्र के विकास के लिए कई लड़ाइयां लड़ी हैं। इस क्षैत्र की जनता की मांगों को पूरा करने में प्रशासन को भी ललकारा है, ऐसी नैत्री के सपनों को साकार करने के लिए जिला कांग्रेस हमेशा जोबट विधानसभा क्षेत्र की जनता के साथ रहेगी। भविष्य में इस विधानसभा क्षेत्र के लिए हाई कमान जिसे भी टिकट देगी जिला कांग्रेस कमेटी एवं कांग्रेस के प्रत्येक सदस्य तन, मन,श्रधन से कांग्रेस के उम्मदवार को जीत दिलाएंगे एवं स्वर्गीय कलावती बहन के सपनों को साकार करायेंगे। इस अवसर पर (मम्मा मिया दादा), आराम पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष भुरू भाई अजनार (मोनू बाबा), सुनील खेड़े, विक्रम भाई, जीतू अजनार आदि उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.