फतेहपुर शेखावाटी में सुधीर महरिया स्मृति संस्थान द्वारा किये गए कोरोना मेडिसिन किट वितरित | New India Times

अशफाक कायमखानी, फतेहपुर शेखावाटी/सीकर (राजस्थान), NIT:

फतेहपुर शेखावाटी में सुधीर महरिया स्मृति संस्थान द्वारा किये गए कोरोना मेडिसिन किट वितरित | New India Times

वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण को कम करने हेतु पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया एवं पूर्व विधायक फतेहपुर नंदकिशोर महरिया के आर्थिक सहयोग एवं निर्देशन में सुधीर महरिया स्मृति संस्थान एवं नेहरू युवा संस्थान द्वारा जिले के फतेहपुर शेखावाटी में कोरोना पीड़ित एवं संदिग्ध मरीजों को निःशुल्क मेडिसिन किट वितरित किये जा रहे हैं।

फतेहपुर शेखावाटी में सुधीर महरिया स्मृति संस्थान द्वारा किये गए कोरोना मेडिसिन किट वितरित | New India Times

राजस्थान की नामी गिरामी सामाजिक संस्था सुधीर महरिया स्मृति संस्थान के निदेशक बी एल मील ने बताया कि गुरुवार एवं आज शुक्रवार को फतेहपुर क्षेत्र के गांव एवं शहर के वार्ड में जरूरतमंद परिवारों को चिकित्सक के परामर्श पर निःशुल्क मेडिसिन किट दिए गए। मेडिसिन किट वितरण में बी एल मील, अमित तिवाड़ी, अंकित, सुभाष मील, शीशराम थोरी, पार्षद सुरेश चिरानिया, महावीर बालान सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सहयोग करते हुए चिकित्सीय परामर्श के बाद जरूरतमंद परिवारों के घर तक मेडिसिन किट पहुंचाये। कोरोना के बचाव हेतु उपाय एवं सावधानियां के लिए पंप्लेट एवं अन्य प्रकाशित सामग्री भी घर- घर बांटी जा रही है.
संस्थान द्वारा गत 15 दिन में 1600 से ज्यादा मेडिसिन किट जरूरतमंद लोगों को वितरित किये गए हैं। अब तक 336 यूनिट प्लाज्मा कोरोना के गंभीर रोगियों को उपलब्ध करवाए तथा रक्तदान के क्षेत्र में पिछले कई वर्षों से उल्लेखनीय कार्य करते हुए 150 से ज्यादा रक्तदान शिविर आयोजित कर 11 हजार से ज्यादा यूनिट रक्तदान करवा कर जरूरतमंद रोगियों को उपलब्ध करवाने का कार्य किया है। गत वर्ष लॉकडाउन से लेकर अब तक 22500 से ज्यादा खाद्य सामग्री राशन किट एवं 32500 से ज्यादा संस्था द्वारा जरूरतमंद परिवारों को निःशुल्क वितरित किए गए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.