जोबट विधायक स्व. कलावती भूरिया को किया गया श्रंद्धासुमन अर्पित | New India Times

रहीम शेरानी हिदुस्तानी, अलीराजपुर (मप्र), NIT:

जोबट विधायक स्व. कलावती भूरिया को किया गया श्रंद्धासुमन अर्पित | New India Times

जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा उदयगढ में पूर्व विधायिका स्व. कलावती भूरिया के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल ने यहां कार्यकर्ताओं से कहा कि हमारे बीच सबकी लाडकी पूर्व विधायिका बहन कलावती का नहीं होना बहुत दुख की बात है, आज हमने इस क्षेत्र का दबंग नेत्रत्व खो दिया है, लेकिन आपको किसी भी प्रकार की समस्या आए तो जिला कांग्रेस कमेटी आपके लिए हर दम तैयार रहेगी। दीदी के सपने अधूरे नहीं रहेंगे उन्हें हम सब मिलकर पूरा करेंगे. इस अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष ओम सेठ, विधायक मुकेश पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष ज्ञान सिंह मुजालाद, सकरीया भाई, राहुल परिहार, सोनू वर्मा ,विक्रम सिंह भयडिया, नकुल पटेल, केरल सिंह भाई, राजाभाई तोमर, आश्वविन निगवाल, जसवंत देवड़ा, मोहन सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.