सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत मथुरा महानगर में लाया गया जागरूकता कैंप | New India Times

साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत मथुरा महानगर में लाया गया जागरूकता कैंप | New India Times

आज सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत मथुरा के नए बस स्टैंड पर जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश के मथुरा महानगर अध्यक्ष अर्जुन पंडित का जन्मदिन संकल्प दिवस के रूप में मनाया। जन्मदिन के मौके पर श्री कृष्णा फाउंडेशन द्वारा संचालित स्ट्रीट स्कूल के बच्चों के द्वारा जो लोग यातायात नियमों के विरुद्ध चल रहे थे उनको रोकते हुए बच्चों के द्वारा पंपलेट देते हुए यातायात नियमों का पालन करने की अपील करने के साथ जो लोग हेलमेट नहीं लगा रखा था उनको गुलाब का फूल भेंट करके हेलमेट लगाने का अनुरोध किया गया साथ ही जो लोग सीट बेल्ट का इस्तेमाल नहीं कर रहे थे उनको गुलाब का फूल भेंट करके सीट बेल्ट लगाने का अनुरोध किया गया जिन्होंने हेलमेट लगा रखा था उन को चॉकलेट देकर सम्मानित किया गया। महानगर अध्यक्ष अर्जुन पंडित ने मथुरा के नए बस स्टेंड पर अपना केक काट श्री कृष्णा फाउंडेशन द्वारा संचालित स्ट्रीट स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को मिठाई चॉकलेट, केक, पेटीज बांटी गई।

सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत मथुरा महानगर में लाया गया जागरूकता कैंप | New India Times

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा हम लोगों का प्रयास है के लोगों को ज्यादा से ज्यादा हम लोग जागरूक करें और साथ ही जो तक का गरीबी से नीचे है उसको भी मुख्य समाज से जुड़ने का हमारी समिति का आज सराहनीय प्रयास किया गया है और यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा। स्थानीय पार्षद श्रीमती श्वेता शर्मा ने अलार्म यातायात नियमों का पालन करेंगे तो आए दिन लगने वाले जाम से भी मुक्ति मिलेगी। जागरूकता कैंप में जन्मदिन के मौके पर महानगर अध्यक्ष अर्जुन पंडित ने कहा कि यह हमारी समिति के द्वारा समाज हित में निर्णय लिया गया है एक तरफ हम लोग लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर रहे हैं दूसरी तरफ हम एक ऐसे तबके को मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं जो आगे चलकर अच्छे नागरिक बनेंगे। जागरूकता कैंप में यातायात पुलिस के टी एस आई ओम प्रकाश शुक्ला, हेड कॉन्स्टेबल अवधेश माथुर, सतीश कुमार, प्रदेश महासचिव आचार्य लक्ष्मी कांत शास्त्री, जिला अध्यक्ष राजेश अग्निहोत्री, महानगर अर्जुन पंडित, युवा महानगर महिला महानगर श्रीमती सुनीता उपाध्याय, युवा महानगर अध्यक्ष विनोद पांडेय, मथुरा विधानसभा अध्यक्ष भानु शर्मा, कुलदीप शास्त्री लक्ष्मी कांत शास्त्री, कुमारी आराधना भारद्वाज, चंद्र कांत पांडे, भानु प्रताप सिंह एडवोकेट, हेमंत वर्मा अनूप चतुर्वेदी प्रवीण मिश्रा, हेमंत शर्मा रवि कुमार, शिवम, अग्निहोत्री, इंदु रावत, सुश्री साक्षी ठाकुर, निखिल तनु, रोहन जो बोले, ललित, दीपक, प्रशांत, गोविंद, गौतम आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article