समझाइश से खुशी-खुशी ससुराल लौटी बीवी | New India Times

मो.मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

समझाइश से खुशी-खुशी ससुराल लौटी बीवी | New India Times

परामर्श केंद्र में गुहार लगाने के रूठी हुई बीबी व शौहर को समझाइश देने साथ बिठाकर बात करने के लिए प्रेरित करने के साथ ही दोनों के परिजनों की आपस में बात करने की सलाह पर अनुकरण करने के बाद अंततः दोनों पक्षों के बीच सुलह संपन्न हो ही गई तथा ससुराल पक्ष अपनी बहू को खुशी खुशी अपने घर ले आया। परामर्श दाताओं ने दोनों पक्षों की समझदारी की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दीं। पुलिस परिवार
परामर्श केंद्र की साप्ताहिक बैठक में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस एस के सिंह के मार्ग दर्शन में अधिवक्ता प्रदीप कुमार शर्मा, रश्मि राय, प्रीति श्रीवास्तव व आहुति शर्मा ने पेश किए गए 11 प्रकरणों की सुनवाई कर उक्त प्रकरण में समझौते सहित 3 प्रकरणों में समझौते की संभावना नहीं पाते हुए पक्षकारों को न्यायालय की शरण लेने की सलाह दी गई जबकि 7 प्रकरणों में समझौते की समझाइश देते हुए तथा सोच-विचार के लिए समय प्रदान किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article