संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

राष्ट्रीय संयुक्त अधिवक्ता मंच की मध्य प्रदेश, ग्वालियर में आज प्रदेश, संभाग व जिला महिला पदाधिकारियों की एक बैठक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (म.प्र.) एडवोकेट आशा गुप्ता, प्रदेश महिला अध्यक्ष एड. रागिनी मिश्रा एवं प्रदेश महिला युवा अध्यक्ष एड. शिल्पा डोगरा के नेतृत्व में संपन्न हुई।
बैठक में प्रमुख रूप से एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट व हस्ताक्षर अभियान एवं दिनांक 5 फरवरी को महामहिम राष्ट्रपति जी को संबोधित ज्ञापन के संबंध में विस्तृत चर्चा एवं रूपरेखा तैयार की गई साथ ही महिला आरक्षण को लेकर भी उपस्थित सभी महिला पदाधिकारियों एवं उपस्थित सदस्यों ने अपनी सहमति जताई एवं इस हेतु भी अतिशीघ्र मुहिम चलाने पर विचार विमर्श किया गया।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एड. आशा गुप्ता ने अपने संबोधन में राष्ट्रीय संयुक्त अधिवक्ता मंच के प्रादुर्भाव, गठन एवं उद्देश्य पर प्रकाश डाला, वहीं अधिवक्ताओं के हित व कल्याण के लिए राष्ट्र स्तर पर इतने विशाल महामंच के गठन पर मंच के निर्माता एवं वरिष्ठ राष्ट्रीय पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष एड.प्रियांशी गुप्ता, प्रदेश महामंत्री एड.ममता कैन, प्रदेश सहा प्रवक्ता एडवोकेट अनामिका शर्मा, संभागीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एड. रश्मि राठौर, संभागीय उपाध्यक्ष एड. माया गर्ग, जिला सचिव एड. कीर्ति राठौर एवं अन्य पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित हुए एवं सभी ने एकमत से एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट, हस्ताक्षर अभियान, ज्ञापन एवं भविष्य में होने वाली राष्ट्रीय संयुक्त अधिवक्ता मंच की प्रत्येक मुहिम में तन मन धन से अपना सहयोग करने की इच्छा जाहिर की। बैठक के अंत में प्रदेश अध्यक्ष ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्य गणों का आभार व्यक्त किया।
