नगर कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त कार्यकारणी पदाधिकारियों की बैठक संपन्न, नव नियुक्त पदाधिकारियों को प्रदान किये गये नियुक्ति प्रमाण पत्र | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

नगर कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त कार्यकारणी पदाधिकारियों की बैठक संपन्न, नव नियुक्त पदाधिकारियों को प्रदान किये गये नियुक्ति प्रमाण पत्र | New India Times

सागर जिले की तहसील देवरी के नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय बृजपुरिया द्वारा आगामी नगरपालिका चुनाव को देखते हुये देवरी विधायक व पूर्व मंत्री हर्ष यादव के मार्गदर्शन में नगर कांग्रेस की नई कार्यकारणी गठित की गई जिनकी पहली बैठक विधायक निवास पर आयोजित की गयी। जिसमें वैठक शुरु होने के पहले विधायक जी द्वारा सांई बाबा व सरस्वती जी की प्रतिमा की पूजा अर्चना की गई व सभी बैठक में उपस्थित लोगों द्वारा राष्ट्र-गान गाकर बैठक की शुरुआत की गई। बैठक में क्षेत्रीय विधायक हर्षयादव, जनपद अध्यक्ष आंचल आठया, नगर अध्यक्ष संजय बृजपुरिया द्वारा देवरी नगर कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त कार्यकारणी के पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये साथ ही आगामी नगरपालिका चुनाव की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई।

नगर कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त कार्यकारणी पदाधिकारियों की बैठक संपन्न, नव नियुक्त पदाधिकारियों को प्रदान किये गये नियुक्ति प्रमाण पत्र | New India Times

बैठक के दौरान क्षेत्रीय विधायक हर्ष यादव ने कहा कि सभी पदाधिकारी मिलकर अच्छा काम कर कांग्रेस को मजबूत करें व पूरे नगर मे युवाओं को कांग्रेस से जोड़े साथ ही सदस्यता अभियान चलाकर कांग्रेस की लोगों को सदस्यता दिलाएं। आगामी चुनाव के लिये सबको अभी से जुट जाना है व कांग्रेस में जो कार्य जनता हित में किये हैं उनको लोगों तक पहुंचाएं। नगर में जो भी काम जनता चाहती है मैं प्रयासरत हूं, वो सभी समस्या का निराकरण शीघ्र करने का प्रयास करूँगा साथ ही सभी कांग्रेस पदाधिकारियों को हमारे देश के सभी महापुरुषों की जयंती पर कार्यक्रम करते रहना है व हर महीने या 15 दिन में एक बैठक निश्चित कर लें जिससे सभी कार्यकर्ताओं से संपर्क बना रहे। देवरी क्षेत्र व नगर के सभी कार्यकर्ताओं के लिए तन मन धन से साथ हूं, कभी भी किसी भी कार्यकर्ता को मेरी कोई भी जरूरत पड़े मै हमेशा साथ हूं। मेरी पहचान कांग्रेस है, आज मैं विधायक हूं तो कांग्रेस की देन है, आप सब कार्यकर्ताओं की मेहनत है, आप सब के हमेशा दुख सुख में साथ खड़ा हूं, आप सब पूरी दम खम से जुट जायें, कहीं भी किसी प्रकार से डरने का काम नहीं है। यदि हमारे किसी कार्यकार्यता या सदस्य को कोई किसी प्रकार से परेशान करता है तो हम सब ईंट से ईंट बजा देंगे, हम सब जनता के हित में कार्य करने वाले लोग हैं, जनता के हित में सड़कों पर उतरने को हमेशा तैयार रहते हैं। जनपद अध्यक्ष आंचल आठया ने कहा कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी नगर में जिम्मेदारी के साथ कांग्रेस का नगरपालिका अध्यक्ष व सभी पार्षदों को जिताने में अभी से जुट जायें क्योंकि प्रत्याशी की जीत कार्यकर्ता व संगठन के पदाधिकारी ही तय करते हैं व नगर कांग्रेस में महिला वर्ग को अधिक से अधिक जोड़ने को कहा गया क्योंकि महिला आरक्षण के आधार पर महिला जागरूक व कांग्रेस की सदस्य ही होना चाहिये जिससे लोगों को लगे कि ये महिला जनता से पहले से जुड़ी हुई है। नगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय वृजपुरिया ने कहा कि मेरे द्वारा जो नगर कांग्रेस की कार्यकारणी गठित की गई मैंने 15 वार्डो मै से सभी जाति वर्गो को समानता के आधार पर लिया है साथ ही मेरा सभी पदाधिकारियो ने निवेदन है कि आप सब नगर मै कांग्रेस को मजबूत करे व अपने अपने बार्डो व नगर मै जो पुराने कांग्रेस नेता है उनको सम्मान देकर आगे करे साथ ही अधिक से अधिक युवाओ को जोडे यह कार्यकारणी केवल नगरपालिका चुनाव के लिये नही बनी यह कार्यकारणी आगे आने वाली भविष्य के बिधान सभा चुनाव के लिये अभी से तैयारी की शुरुआत है सभी पदाधिकारी कांग्रेस को मजबूती देगे व सभी आगामी चुनावो में बिजय दिलाने मै अपनी भूमिका निभायेगे बैठक मै मुख्य रूप से क्षेत्रीय विधायक व पूर्व मंत्री हर्ष यादव जनपद पंचायत अध्यक्ष आंचल आठया कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष बिजय गुरु नगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय बृजपुरिया सतीष राजोरिया रंजन बजाज साबिर खान अनंतराम रजक सुरेश झिरा समीर अंसारी बिजय पटेल शरद सोनी त्रिवेन्द्र जाट मुकेश सेन संदीप मेहरा भुवनेन्द्र लोधी भीकम जाट ओमप्रकाश राजपूत नन्नू रैकवार कलू सकवार राकेश चौरसिया सुरेन्द्र बैरागी आदि के साथ सभी नव नियुक्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.