गांधी पार्क में जिला कांग्रेस सेवादल ने दिया धरना, राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

गांधी पार्क में जिला कांग्रेस सेवादल ने दिया धरना, राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन | New India Times

जिला कांग्रेस सेवादल धौलपुर की जिला अध्यक्ष समृद्धि दीक्षित के नेतृत्त्व में सेवादल के कार्यकर्ताओं द्वारा आज गांधी पार्क में कृषि विधेयक 2020 के विरोध में धरना दिया गया इसके बाद राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर राकेश कुमार जयसवाल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया है कि केंद्र सरकार द्वारा पारित किसान उत्पादन व्यापार और वाणिज्य संवर्धन तथा सुविधा किसान विधायक का सेवादल पुरजोर तरीके से विरोध करते हैं। साथ ही संपूर्ण देश में हो रहे किसान आंदोलन व उनके संघर्ष का समर्थन करते हैं किसानों की चिंताएं व उनकी मांगे वास्तव में लोकतंत्र और देश हित में है वहीं केंद्र सरकार की ओर से लागू किए गए तीनों बिल किसान हितेषी बिल ना होकर पूंजीपति और उद्योगपतियों के हित में पारित किए गए हैं इससे देश की सामाजिक, आर्थिक और प्रजातांत्रिक ढांचा कमजोर होगा। एक तरह से यह बिल पूजी पतियों की गुलामी की ओर ले जाते हुए प्रतीत हो रहे हैं। कृषि सुधार के नाम पर लाए गए इन विधेयकों का जिला कांग्रेस सेवादल धौलपुर विरोध करता है। ज्ञापन में इन तीनों बिलों को रद्द करने की मांग की गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.