खाद्य मंत्री श्री तोमर ने स्वेच्छा निधि से 180 जरूरतमंदों को बांटे 6 लाख 71 हजार रूपये के चेक | New India Times

पवन परूथी/गुलशन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

खाद्य मंत्री श्री तोमर ने स्वेच्छा निधि से 180 जरूरतमंदों को बांटे 6 लाख 71 हजार रूपये के चेक | New India Times

मध्यप्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता सरंक्षण मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने 180 जरूरतमंद लोगों को अपनी स्वेच्छा निधि से आर्थिक सहायता के चेक वितरित करते हुए कहा कि किसी जरूरत मंद की मदद चाहे छोटी हो या बडी उसकी मदद के लिए हमें हमेशा तैयार रहना चाहिए। निशंकोच होकर जरूरत मंद की मदद करना चाहिए।

खाद्य मंत्री श्री तोमर ने स्वेच्छा निधि से 180 जरूरतमंदों को बांटे 6 लाख 71 हजार रूपये के चेक | New India Times

रेसकोर्स रोड़ स्थित 38 नम्बर बंगले पर आयोजित कार्यक्रम में मंत्री श्री तोमर ने गुरूवार को क्षेत्र के 180 जरूरतमंद नागरिकों को 6 लाख 71 हजार रूपये के चैकों का वितरण किया। मंत्री श्री तोमर ने अनेक छात्र-छात्राओं को पढाई के लिए, क्षेत्र के नागरिकों को बीमारी का इलाज कराने एवं जरूरतमदों को आर्थिक सहायता के चैक वितरित किये। इस अवसर पर खाद्य मंत्री श्री तोमर ने कहा कि जरूरत के समय लोगों की सहायता करना बहुत ही पुण्य का कार्य होता है। प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को अपनी क्षमतानुसार अभावों में जीवन व्यतीत कर रहे नागरिकों का सहयोग समय-समय पर करते रहना चाहिए।

प्रदेश के खाद्य मंत्री उसी कडी में आज 38 नम्बर बंगले पर जरूरत मंद लोगों को आर्थिक सहायता दी। मंत्री श्री तोमर ने कहा कि मदद किसी भी प्रकार में की जा सकती है। जरूरी नहीं हम धन से ही मदद करें तन और मन से भी मदद कर सकते हैं। अगर आप किसी जरूरत मंद की मदद करोगे तो यह सबसे बडा पुण्य का काम होगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.