धौलपुर पुलिस ने शांति भंग के आरोप में 9 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार, अवैध चम्बल बजरी परिवहन में भी शामिल होने का शक | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

धौलपुर पुलिस ने शांति भंग के आरोप में 9 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार, अवैध चम्बल बजरी परिवहन में भी शामिल होने का शक | New India Times

धौलपुर पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा के निर्देशन में वांछित अपराधियों की धरपकड़ एवं अपराधों की रोकथाम के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत धौलपुर पुलिस ने 9 व्यक्तियों को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा ने बताया कि श्री अनूप सिंह उप निरीक्षक थानाधिकारी थाना सैंपऊ के नेतृत्व में थाना इलाके में पुलिस द्वारा की जा रही गश्त के दौरान सैंपऊ में 09 व्यक्ति राजकुमार पुत्र नारायण सिंह गुर्जर निवासी बसईनीम मजरा मौरोली थाना कोतवाली, शैलेन्द्र सिंह पुत्र बाबूलाल जाति जाट निवासी पथरौला कलां धौलपुर, रामवीर पुत्र रामनाथ गुर्जर निवासी बसईनीम, नीरज पुत्र ग्याप्रसाद जाति त्यागी निवासी पथरौला कलां धौलपुर, शंभूदयाल पुत्र रामनिवास शर्मा निवासी समाधीपुरा बाडी, मुरारी पुत्र भरत सिंह जाति गुर्जर निवासी मौरोली थाना कोतवाली, मनोज पुत्र महेश जाति शर्मा निवासी कैथरी थाना सरायछौला जिला मुरैना मध्यप्रदेश, रविन्द्र पुत्र भूरी सिंह जाति जाट निवासी इन्द्रानगर भरतपुर व विक्रम उर्फ बन्टू पुत्र छोटेलाल जाति जाट निवासी गिरधरपुर भरतपुर को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा ने बताया है कि उक्त सभी व्यक्तियों के जिले मे अवैध चम्बल बजरी परिवहन के कार्य में जुडे होने के सम्बंध में भी जांच पड़ताल कराई जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.