नवी मुंबई के तलोजा पुलिस स्टेशन में डीआईजी के खिलाफ छेड़छाड़ और पास्को एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज | New India Times

साबिर खान/अमीन शाह, नवी मुंबई/मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

नवी मुंबई के तलोजा पुलिस स्टेशन में डीआईजी के खिलाफ छेड़छाड़ और पास्को एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज | New India Times

महाराष्ट्र में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने खाकी को दागदार कर दिया है. जानकारी के मुताबिक एक डीआईजी स्तर के पुलिस अधिकारी पर नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा है. छेड़छाड़ की यह घटना इसी साल जून महीने की बताई जा रही है।

मीडिया सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक 17 नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल रैंक के एक अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है यह एफआईआर तलोजा पुलिस ने दर्ज की है।आरोपी डीआईजी का नाम निशिकांत मोरे बताया जा रहा है वह फिल्हाल मोटर ट्रांसपोर्ट विभाग पुणे में तैनात है।

जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की ने नवी मुंबई के तलोजा पुलिस स्टेशन में डीआईजी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। रिपोर्ट के मुताबिक नाबालिग के साथ निशिकांत मोरे ने 5 जून को छेड़छाड़ की थी, उस दिन नाबालिग लड़की का जन्मदिन था. मोरे ने छेड़छाड़ नाबालिग के बर्थडे पार्टी में की थी।जिस लड़की ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है वह डीआईजी के मित्र के बेटी है।

तलोजा पुलिस ने आरोपी डीआईजी निशिकांत मोरे के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (ए) (1) (आई), 506 और पॉक्सो एक्ट की धारा 8, 9(ए) (4), 10 के तहत एफआईआर दर्ज की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article