बाल विवाह रोकने और महिला सशक्तिकरण के लिए समाज की मानसिकता में बदलाव लाना जरूरी: संभाग आयुक्त बी.एम.शर्मा | New India Times

पवन परूथी/गुलशन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

बाल विवाह रोकने और महिला सशक्तिकरण के लिए समाज की मानसिकता में बदलाव लाना जरूरी: संभाग आयुक्त बी.एम.शर्मा | New India Times

ग्वालियर संभाग के आयुक्त श्री बी एम शर्मा ने कहा है कि महिला एवं युवा सशक्तिकरण तथा बाल विवाह की रोकथाम के लिए केवल कानून बना देना ही पर्याप्त नहीं है बल्कि लोगों की मानसिकता को बदलने की महती आवश्यकता है। श्री बी एम शर्मा ने शनिवार को मोटल तानसेन में यूनीसेफ और महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयेजित युवा सशक्तिकरण एवं बाल विवाह रोकथाम के लिए आयोजित संभाग स्तरीय कार्यशाला के शुभारंभ अवसर पर यह बात कही।

कार्यशाला में चाईल्ड प्रोटेक्शन स्पेशिलिस्ट श्री लौलीचेन पी.जे., कोर्डिनेटर सुश्री अद्वैता मराठे, महिला एवं बाल विकास विभाग भोपाल के संयुक्त संचालक श्री सुरेश तोमर, चंबल संभाग के संयुक्त संचालक श्री डी के सिद्धार्थ, ग्वालियर की संयुक्त संचालक सुश्री सीमा शर्मा के साथ ही ग्वालियर संभाग के महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी, शिक्षा, स्वास्थ्य, आदिम जाति कल्याण और पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

By nit