चेक बाउंस के मामले में चार वर्षों से फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

चेक बाउंस के मामले में चार वर्षों से फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार | New India Times

ग्वालियर जिला पुलिस अधीक्षक नवनी़त भसीन के निर्देशन में कोतवाली थाना प्रभारी की पुलिस टीम ने 4 वर्षों से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।

थाना प्रभारी अजय चानना के अनुसार 138 में 4 वर्षों से फरार चल रहे आरोपी बदन सिंह बघेल पुत्र गजुआ 55 वर्ष खुरजेवाला मोहल्ला को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसके ही घर से धर दबोचा है। थाना प्रभारी श्री चानना ने यह भी बताया कि फरियादी अमित अरोरा निवासी ट्रांसपोर्ट नगर ग्वालियर की दुकान से 150000 रुपए के उधार टायर खरीद कर आरोपी द्वारा भुगतान के लिये चेक दिए गए थे। जब फरियादी ने चेक बैंक में लगाया तो वह चेक बाउंस हो गया था और बाउंस चेक को लेकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था।

आरोपी को गिरफ्तार करने वाली सराहनीय भूमिका निभाने वालों में प्रधान आरक्षक शैलेंद्र चौहान, आरक्षक संजय नेगी, रामबाबू, जनक सिंह विनीत मिश्रा की मुख्य भूमिका रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article