वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने लोकसभा में पेश की अंतरिम बजट-2019, जानें बजट से जुड़ी प्रमुख 15 बातें | New India Times

पवन परूथी/ गुलशन परूथी, नई दिल्ली, NIT:

वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने लोकसभा में पेश की अंतरिम बजट-2019, जानें बजट से जुड़ी प्रमुख 15 बातें | New India Times

वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने आज अंतरिम बजट-2019 लोकसभा में पेश कर दी है।

बजट से जुड़ी प्रमुख 15 बातें:

1. सरकार ने इनकम टैक्‍स स्‍लैब में बड़े बदलाव का ऐलान करते हुए 5 लाख तक की इनकम पर टैक्‍स छूट का प्रस्‍ताव रखा, जिसकी सीमा अब तक 2.5 लाख रुपये थी। इससे 3 करोड़ मध्‍यम वर्ग के परिवारों को फायदा मिलेगा।

2. सरकार ने स्‍टैंडर्ड डिडक्‍शन को भी 40 हजार से बढ़ाकर 50 हजार रुपये करने की बात कही। वहीं, सरकार ने बैंकों में एफडी के ब्‍याज पर 40 हजार तक कोई टैक्‍स नहीं लगने की घोषणा की, जिसकी सीमा अब तक 10 हजार रुपये थी।

3. वित्‍त मंत्री ने छोटे-सीमांत किसानों के लिए बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि 2 हेक्‍टेयर वाले किसानों के खाते में सालाना सीधे 6 हजार रुपये जाएंगे। यह योजना 1 दिसंबर, 20018 से लागू होगी। सरकार की इस योजना से करीब 12 करोड़ किसानों को फायदा होगा।

4. गायों के लिए सरकार कामधेनु योजना शुरू करेगी। मछली पालन के लिए भी आयोग बनेगा। पशुपालन और मत्‍स्‍यपालन के लिए लिए जाने वाले कर्ज में 2 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।

5. सरकार ने कामकाजी लोगों के लिए अहम घोषणा करते हुए कहा कि वेतन आयोग की सिफारिशें जल्‍द लागू की जाएंगी। सरकारी कर्मचारियों के लिए नई पेंशन योजना आसान बनाई जाएगी।

6. सरकार ने 21 हजार मासिक से कम वेतन पर काम करने वाले कामगारों को 7 हजार रुपये का बोनस देने की बात कही है। साथ ही ग्रेच्‍युटी की सीमा बढ़ाकर 20 लाख किए जाने का ऐलान किया गया।

7. प्रधानमंत्री श्रम योगी मान धन योजना को मंजूरी प्रदान कर दी गई है, जिसका लाभ 15 हजार कमाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा। कामगार की आकस्मिक मृत्‍यु की स्थिति में 6 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की गई है।

8. सरकार ने अहम घोषणा करते हुए कहा कि जिनका ईपीएफ कटता है, उन्‍हें 6 लाख रुपये का बीमा प्रदान किया जाएगा।

9. महिलाओं को ध्‍यान में रखते हुए सरकार ने अहम घोषणा करते हुए कहा कि सरकार 6 करोड़ महिलाओं को उज्‍जवला योजना के तहत एलपीजी कनेक्‍शन दे चुकी है। इस योजना के तहत महिलाओं को 8 करोड़ और एलपीजी कनेक्‍शन दिए जाएंगे।

10. बजट पेश करते हुए वित्‍त मंत्री ने कहा कि देशभर में लोगों को उम्‍दा स्‍वास्‍थ्‍य सेवा मुहैया कराने के लिए दिल्‍ली के एम्‍स की तर्ज पर एम्‍स बनाए जा रहे हैं। इसी के तहत हरियाणा में देश का 22वां एम्स शुरू होने जा रहा है।

11. सरकार ने स्टार्टअप शुरू करने के लिए युवाओं को 7.23 लाख करोड़ रुपये के 15.56 करोड़ मुद्रा लोन बांटे गए हैं।

भारत स्टार्टअप के लिए दूसरा सबसे बड़ा हब बन गया है।

  • 59 मिनट में 1 करोड़ रुपये तक के कर्ज की योजना शुरू की जाएगी।
  • सरकारी कंपनियों में एसएमई से खरीद को 25 परसेंट कर दिया गया है
  • इनमें 3 परसेंट सिर्फ और सिर्फ महिलाओं से जुड़ी कंपनियों को मिलेगा

12. प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना शुरू की जाएगी।
पीयूष गोयल ने कहा कि श्रमिकों को अब 7000 रुपये तक बोनस मिलेगा।ग्रेच्युटी की सीमा को 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख किया।

  • 60 साल की उम्र में कम से कम 3500 रुपए पेंशन मिलेगी।
  • पेंशन योजना के लिए हर महीने सिर्फ 100 रुपए देना होगा।
  • इससे गैर संगठित क्षेत्र के 10 करोड़ लोगों को फायदा होगा।

13. डिफेंस सेक्टर के लिए सरकार का ऐलान
सरकार ने डिफेंस बजट को बढ़ाकर 3 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा करने का फैसला किया है।

  • वन रैंक वन पेंशन लागू कर दिया गया है।
  • अब तक 35 हजार करोड़ रुपए जवानों को दिए जा चुके हैं।
  • सभी जवानों के लिए तनख्वाह और भत्ते बढ़ाए गए हैं।

14. देश में अब कोई बिना गेट वाली रेलवे क्रॉसिंग नहीं है।

पीयूष गोयल ने बताया कि देश में अब कोई भी बिना गेट वाली रेलवे क्रॉसिंग नहीं है। गोयल ने कहा कि ‘वंदे भारत ट्रेन’ घरेलू टेक्नोलॉजी का नतीजा है।बजट से रेलवे को 64,000 करोड़ दिए जाएंगे। रेलवे का कुल बजट 1.58 लाख करोड़ हो जाएगा।

15. पायरेसी रोकने के लिए मजबूत कदम उठाएंगे
अंतरिम बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि फिल्म शूटिंग के लिए सिंगल विंडो क्लियरेंस सिस्टम बनाया जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.