धार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध जुए की फड़ पर दबिश, 13 जुआरी पकड़े गए, लाखों का सामान जब्त | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक धार श्री मयंक अवस्थी के निर्देशन में धार पुलिस ने अवैध जुए की फड़ पर दबिश देकर मौके से 13 जुआरियों को पकड़ा। उनके कब्जे से नगद 46,660 रुपये, 3 मोटरसाइकिल, 1 स्विफ्ट डिजायर कार, 16 एंड्रॉइड मोबाइल फोन एवं जुआ सामग्री सहित कुल मशरूका करीब 6,76,660 रुपये जब्त किए गए।

पुलिस अधीक्षक श्री मयंक अवस्थी द्वारा जिले के सभी नगर पुलिस अधीक्षक, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों को जिले में अवैध गतिविधियों—जुआ, सट्टा, अवैध शराब परिवहन, अवैध हथियार निर्माण एवं विक्रय—पर रोकथाम के लिए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।

इसी क्रम में थाना सेक्टर-01 पीथमपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम सिलोटिया नाले के किनारे अवैध रूप से जुए की फड़ संचालित होने की मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई। सूचना की पुष्टि होने पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में साइबर सेल धार एवं थाना सेक्टर-01 पीथमपुर पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर दबिश दी।

मौके पर कुछ लोग बैटरी से चलने वाले बल्ब/हेलोजन की रोशनी में रुपये-पैसों की हार-जीत का दांव लगाकर ताश के पत्तों से जुआ खेलते पाए गए। पुलिस ने घेराबंदी कर 13 जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ा।

आरोपियों के विरुद्ध थाना सेक्टर-01 पीथमपुर में अपराध क्रमांक 157/2026, धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

आरोपियों के नाम:

फारुख पिता शेख मोहम्मद, उम्र 35 वर्ष, निवासी राऊ बाजार, जिला इंदौर
सुरेश पिता राजाराम मकवाना, उम्र 43 वर्ष, निवासी राजधरा, खुड़ैल, जिला इंदौर
मूरत सिंह पिता नारायण सिंह लोधी, उम्र 46 वर्ष, निवासी आनंद नगर, चितावद, जिला इंदौर
महेंद्र पाल पिता रामहर्ष गड़रिया, उम्र 36 वर्ष, निवासी गौरी नगर, थाना हीरानगर, इंदौर
हैदर अली पिता दिलावर खान, उम्र 24 वर्ष, निवासी खंडवा
योगेश पिता किशोरी लाल कोशल, उम्र 32 वर्ष, निवासी विनोबा नगर, इंदौर
जितेंद्र पिता दिलीप गुप्ता, उम्र 43 वर्ष, निवासी नंदा नगर, इंदौर
कमल पिता अमरसिंह कुशवाह, उम्र 38 वर्ष, निवासी सेठी नगर, इंदौर
ऋषभ पिता प्रकाश गोस्वामी, उम्र 18 वर्ष, निवासी बेटमा, जिला इंदौर
जफर पिता नासीर खान, उम्र 32 वर्ष, निवासी चंदन नगर, इंदौर
पंकज पिता शशिकांत देशमुख, उम्र 36 वर्ष, निवासी राजेंद्र नगर, इंदौर
रोहित पिता श्यामलाल, उम्र 27 वर्ष, निवासी मंडलेश्वर, जिला खरगोन
एक बाल अपचारी

पुलिस अधीक्षक श्री मयंक अवस्थी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित क्षेत्र के बीट प्रभारी एवं आसूचना संकलन में लगे कर्मचारियों की लापरवाही पाए जाने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया है। साथ ही पूरे मामले की विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सख्त निगरानी रखी जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई में थाना सेक्टर-01 पीथमपुर से उपनिरीक्षक सोहनसिंह कायत, प्रधान आरक्षक विजय सिंह, अनिल द्विवेदी, प्रदीप पाटिल, महेश यादव, कैलाश कटारे एवं साइबर सेल धार टीम का विशेष योगदान रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article