करमा पुलिस ने दो वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा न्यायालय | New India Times

शरीफ़ अहमद खान, ब्यूरो चीफ, सोनभद्र (यूपी), NIT:

थाना करमा पुलिस ने 28 सितंबर 2026 को चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी घोरावल के निकट पर्यवेक्षण में की गई।
गिरफ्तार अभियुक्तों में फेकू पुत्र चौथी राम, उम्र करीब 74 वर्ष, निवासी तिलौली कला, थाना करमा, जनपद सोनभद्र तथा गोविन्द पुत्र पप्पू, उम्र करीब 21 वर्ष, निवासी तिलौली कला, थाना करमा, जनपद सोनभद्र शामिल हैं।
पुलिस टीम ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक महेन्द्र यादव एवं थाना करमा के हमराही पुलिसकर्मी शामिल रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.