इंटरनेशनल बिजनेस समिट में शिल्पा शेट्टी से मिले अंकित बंसल, राधा-कृष्ण की प्रतिमा भेंट कर मथुरा आने का दिया निमंत्रण | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

इंटरनेशनल बिजनेस समिट में शिल्पा शेट्टी से मिले अंकित बंसल, राधा-कृष्ण की प्रतिमा भेंट कर मथुरा आने का दिया निमंत्रण | New India Times

इंटरनेशनल बिजनेस समिट के दौरान लघु उद्योग भारती मथुरा के जिलाध्यक्ष एवं बंसल फूड्स के अंकित बंसल ने बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने शिल्पा शेट्टी को ब्रज की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान से जुड़ी राधा-कृष्ण की मनमोहक प्रतिमा भेंट की और मथुरा-वृंदावन पधारकर ब्रजभूमि के दर्शन करने का निमंत्रण दिया।
राधा-कृष्ण की प्रतिमा देखकर शिल्पा शेट्टी भाव-विभोर हो गईं। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण और ब्रजभूमि के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए कहा कि वह चाहती हैं कि भगवान बांके बिहारी जी उन्हें जल्द अपने दर्शन के लिए मथुरा बुलाएं।
इस दौरान शिल्पा शेट्टी ने मथुरा की बढ़ती वैश्विक पहचान की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि मथुरा की पहचान अब विश्व स्तर पर बढ़ रही है और यहां जन्म लेकर रहने वाले लोग सौभाग्यशाली हैं। मुलाकात के दौरान मथुरा-वृंदावन की आध्यात्मिक विरासत, ब्रज संस्कृति और पर्यटन की संभावनाओं को लेकर भी चर्चा हुई।
अंकित बंसल ने कहा कि ब्रज की संस्कृति, श्री राधा-कृष्ण की भक्ति और भगवान बांके बिहारी की महिमा देश-दुनिया के लोगों को आकर्षित करती है। देश की जानी-मानी हस्तियों को ब्रज की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना मथुरा की पहचान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करने की दिशा में सकारात्मक प्रयास है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.