मोरछी में मुर्गा लड़ाई की आड़ में चल रहा था जंगल में 52 ताश के पत्तों की महफ़िल, 6 जुआरी पकड़े गए अन्य देखकर हुए फरार | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव पुलिस अनु विभाग के अंतर्गत पुलिस थाना नवेगांव पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मोरछी के जंगल में रात के अंधेरे का फायदा उठाकर तक की रोशनी में मुर्गा लड़ाई की आड़ में 52 ताश के पत्तों की महफिल सजी बैठी थी जिस पर पुलिस ने घेराबंदी कर दी कुछ जुआरी मौके से पुलिस को देखकर फरार हो गए वही 6  जुआरियों को पकड़ा-

1. श्रवण कुमार पंडोले
2. चंपालाल सरयाम
3. कलीराम उइके
4. मंशाराम बट्टी
5. बंटी धुर्वे
6. जगर इवनाती

उनके पास से नगद 5600 रूपए 52 ताश के पत्ते पुलिस ने बरामद किए हैं जिनके खिलाफ पुलिस ने अपराध क्रमांक 41/26 धारा 13 जुआ एक्ट के अंतर्गत सभी के खिलाफ मामले को दर्ज किया है और फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीओपी के मार्गदर्शन में कार्यवाही  थाना प्रभारी तरुण मरकाम के साथ प्रधान आरक्षक जयप्रकाश सरेआम पुलिस टीम शामिल है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article