एनपीएस, यूपीएस के विरोध में एक अप्रैल को काला दिवस मनाएंगे शिक्षक: कर्मचारी | New India Times

शमसुद्दोहा, ब्यूरो चीफ, गोरखपुर (यूपी), NIT:

30 मार्च को शिक्षक कर्मचारियों ने नेशनल पेंशन स्कीम एनपीएस यूपीएस के विरोध में 1 अप्रैल को काला दिवस मनाने का निर्णय लिया है अटेवा के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार दूबे के नेतृत्व में जनपद गोरखपुर के सभी शिक्षक ,कर्मचारी अपने कार्य स्थल पर काली पट्टी बांधकर के एनपीएस यूपीएस का विरोध दर्ज करेंगे।

जिला उपाध्यक्ष राजकुमार ने अपने संबोधन में कहा कि एनपीएस कर्मचारियों के साथ धोखा बताते हुए कहा कि यह पेंशन नहीं बल्कि शेयर बाजार पर आधारित असुरक्षित व्यवस्था है वैश्विक परिस्थितियों के कारण बाजार में उतारा चढ़ाव में कर्मचारियों का भारी नुकसान हुआ है जिसकी भरपाई का कोई प्रावधान नहीं है।

उन्होंने ने बताया कि एनपीएस के तहत सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बहुत कम पेंशन मिल रही है जिससे महंगाई के दौर में जीवन यापन करना बहुत कठिन है।  इसलिए एनपीएस,यूपीएस के विरोध में शिक्षक कर्मचारी काली पट्टी बांध कर विरोध जतायेंगे और पुरानी पेंशन बहाली की मांग करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुनील कुमार दूबे ने किया।

इस अवसर पर बैठक में उपस्थित रहे सुनील कुमार दूबे, ज्ञान प्रकाश सिंह, राजकुमार, संतोष पाठक, अवनीन्द्र कुमार सिंह,शिव प्रसाद शर्मा, अर्जुन गुप्ता, विरेन्द्र कुमार, अशोक सिंह,अजय कुमार भास्कर, मनोज शर्मा, इश्तियाक अहमद, वरुण दूबे, सुनील शर्मा, रामराज, शमशेर सिंह एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article