साइबर ठगी के 1,290 रूपये पीड़ित के खाते में कराए गए वापस | New India Times

शरीफ़ अहमद खान, ब्यूरो चीफ, सोनभद्र (यूपी), NIT:

साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत करमा पुलिस एवं साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति के ₹1,290 रुपये वापस कराने में सफलता हासिल की।
पुलिस के अनुसार, आवेदक सुमित कुमार सिंह, थाना करमा, जनपद सोनभद्र के खाते से साइबर ठगी के माध्यम से ₹1,290 रुपये ट्रांसफर कर लिए गए थे। शिकायत प्राप्त होने के बाद थाना करमा की साइबर टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक से पत्राचार किया और ठगी की धनराशि को होल्ड कराकर पीड़ित के खाते में वापस कराया।
पुलिस के प्रयास से ₹1,290 की पूरी धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक थाना करमा, महिला कांस्टेबल संध्या पाण्डेय तथा कांस्टेबल आनंद तिवारी की भूमिका रही।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि साइबर अपराध होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं तथा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर भी शिकायत करें।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.