वार्षिक खान सुरक्षा पखवाड़ा 2025 में पेंच क्षेत्र की भूमिगत विष्णुपुरी नंबर-दो खदान को तीसरा स्थान | New India Times

आसिम खान, ब्यूरो चीफ, छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

इंदौरा कॉम्प्लेक्स, नागपुर में 16 जनवरी (शुक्रवार) को वेकोलि स्तर पर आयोजित वार्षिक खान सुरक्षा पखवाड़ा 2025 के दौरान पेंच क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली भूमिगत विष्णुपुरी नंबर-दो खदान ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की।

वेकोलि की खदानों के ग्रुप-सी वर्ग में उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए विष्णुपुरी नंबर-दो खदान को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। इसके अंतर्गत स्टाटा कंट्रोल, सेफ्टी मैनेजमेंट एवं प्लान डिजिटाइजेशन ऑफ माइंस में द्वितीय स्थान हासिल किया गया।इसके अतिरिक्त सरफेस, लैंप रूम, पावर सप्लाई, लाइटिंग रिकॉर्ड एवं प्लान श्रेणी में खदान को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।
इस उपलब्धि के लिए विष्णुपुरी नंबर-दो खदान को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

इसके अतिरिक्त सरफेस, लैंप रूम, पावर सप्लाई, लाइटिंग रिकॉर्ड एवं प्लान श्रेणी में खदान को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।
इस उपलब्धि के लिए विष्णुपुरी नंबर-दो खदान को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

पुरस्कार ग्रहण करने के अवसर पर खदान के सेफ्टी ऑफिसर भूपेंद्र सिंह राजपूत, वेंटिलेशन अधिकारी तने टेमरे, मोहन बाबू, अविनाश यादव, सहित अधिकारी एवं श्रमिक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article