बुरहानपुर में खेलो एमपी यूथ गेम्स के तहत 7 खेलों का आयोजन, 350 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

खेल एवं युवा कल्याण विभाग, बुरहानपुर द्वारा दिनांक 17 जनवरी 2026 को नेहरू स्टेडियम में 7 खेलों की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 350 खिलाड़ियों ने सहभागिता की।

इस प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी 21 जनवरी को इंदौर में आयोजित होने वाली संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश, नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल एवं जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी, बुरहानपुर रहे। साथ ही विधायक प्रतिनिधि श्री समर्थ चिटनिस भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

खेलो एमपी यूथ गेम्स 2025 के सफल संचालन हेतु भोपाल से निकाली गई टॉर्च रैली दोपहर 2:00 बजे बुरहानपुर पहुँची।

यह रैली नेहरू स्टेडियम बुरहानपुर से प्रारंभ होकर इंडियन स्कूल, बस स्टैंड शनवारा चौराहा, सेवा सदन महाविद्यालय होते हुए पुनः नेहरू स्टेडियम पर समाप्त हुई।

टॉर्च रैली में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश, नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल, एडवोकेट आदित्य प्रजापति एवं समर्थ चिटनिस ने सहभागिता की।

प्रतियोगिताओं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथियों द्वारा मेडल एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।

By nit