रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

समाजसेवी स्वर्गीय रणजीतसिंह बाफना एवं संथारा साधिका स्वर्गीय श्रीमती केशर देवी बाफना की पुण्यस्मृति में मेघनगर में स्थानीय बाफना परिवार द्वारा शनिवार को विभिन्न धार्मिक एवं सेवाभावी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः नवकार मंत्र जाप से हुई। जैन रत्न समाजसेवी स्व. रणजीतसिंह बाफना एवं स्व. श्रीमती केशर देवी बाफना के पुण्य स्मरण में आयोजित इस कार्यक्रम में समाज सेवा एवं पूर्वजों के प्रति श्रद्धा व्यक्त की गई।

पुत्र विनोद बाफना ने बताया कि यह आयोजन समाज के प्रति सेवा भाव और अपने पूज्य माता-पिता के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने के उद्देश्य से किया गया है।
कार्यक्रम में समस्त परिवारजन, रिश्तेदार, समाज के वरिष्ठजन एवं पदाधिकारी, मित्रगण तथा विशेष रूप से वैश्य महासम्मेलन समाज के गणमान्यजन उपस्थित रहे। स्मृति उद्बोधन के पश्चात जरूरतमंदों को भोजन पैकेट एवं कंबल वितरित किए गए। इसके साथ ही सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक सामग्री का वितरण भी किया गया।
स्मृतिभोज का आयोजन स्थानीय महावीर भवन में किया गया। समाजसेवी विनोद बाफना एवं समस्त बाफना परिवार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को उपस्थितजनों ने पूर्वजों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि बताया।
