पांढुर्णा में कांग्रेस की बूथ समिति बैठक, संगठन विस्तार को लेकर दिए गए दिशा-निर्देश | New India Times

मोहम्मद सिराज, ब्यूरो चीफ, पांढुर्णा (मप्र), NIT:

पांढुर्णा में कांग्रेस की बूथ समिति बैठक, संगठन विस्तार को लेकर दिए गए दिशा-निर्देश | New India Times

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार पांढुर्णा जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा ग्राम समिति एवं बूथ समिति के गठन को लेकर जिला कांग्रेस कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कांग्रेस प्रभारी गंगाप्रसाद तिवारी, सहप्रभारी सुरेश कपाले एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष जतन उईके की विशेष उपस्थिति रही।

बैठक के दौरान संगठनात्मक पदाधिकारियों से चर्चा करते हुए संगठन के विस्तार एवं मजबूती को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही संगठन से जुड़े क्षेत्रीय अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों से सुझाव भी प्राप्त किए गए। इस अवसर पर एस.आई.आर. (मतदाता सूची सुधार) को लेकर भी चर्चा की गई तथा जिन लोगों के नाम जोड़ने हैं, उन्हें सूची में शामिल करने हेतु आवश्यक कार्य करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष विश्वास कॉम्बे, नगर अध्यक्ष जयंत घोड़े, नगर पालिका उपाध्यक्ष ताहिर पटेल, वरिष्ठ नेता नांदनवाड़ी ब्लॉक अध्यक्ष मुसनलाल उईके सहित ओम पटेल, विलास डोंगरे, सुधीर ठवले, विश्वास किनकर, कैलाश पराड़कर, देवकांत मांडोगड़े, रवि खापरे, राजू कोल्हे, सुरेश सुरजुसे, विलास धोटे, सुनील सुले, अमोल धर्माधिकारी, सुनील बॉम्बल, संजय राठौर, संदीप बनाईत, नारायण वादबुदे, राहुल डोंगरे, अरुण धुर्वे, प्रकाश चौधरी, गणपति आगरे, मो. सिराज भाई, इमरान खान, किशोर देशभरतार, राजेश वरठी, सुभाष परतेती, नारू सोनी, मुकेश उपाध्याय, रूपेश बालपांडे, रामचंद्र कुमरे एवं श्रावण खंडाते सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By nit