चायना डोर पर रोक को लेकर बुरहानपुर पुलिस का जागरूकता अभियान, स्कूली बच्चों को किया गया जागरूक | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

चायना डोर (चाइनीज़ मांझा) के क्रय-विक्रय एवं उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध को प्रभावी बनाने हेतु बुरहानपुर पुलिस द्वारा स्कूली बच्चों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ मानव, पशु एवं पक्षियों के जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा दुर्घटनाओं की रोकथाम करना है।

पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में जिलेभर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत चायना डोर के क्रयता-विक्रेताओं एवं उपयोग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है, ताकि जन-सामान्य के जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

दिनांक 09.01.2026 को सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने थाना निंबोला का भ्रमण किया। इस दौरान बच्चों को पुलिस की कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई तथा चाइनीज़ मांझा के खतरों और उस पर लगे कानूनी प्रतिबंध के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही दुकानदारों को स्पष्ट हिदायत दी गई कि चायना डोर का क्रय-विक्रय पूर्णतः प्रतिबंधित है।

पुलिस स्टाफ द्वारा मोहल्लों में जाकर पतंग उड़ाने वाले बच्चों को भी चाइनीज़ मांझा का उपयोग न करने की समझाइश दी जा रही है। आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे चायना डोर का उपयोग न करें, क्योंकि यह जानलेवा है और मानव, पशु-पक्षियों के लिए अत्यंत घातक साबित हो सकता है।

बुरहानपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आगे भी यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। यदि किसी को चायना डोर अथवा मांझा के क्रय-विक्रय से संबंधित कोई जानकारी प्राप्त हो, तो वे अपने नजदीकी पुलिस थाने या पुलिस कंट्रोल रूम मोबाइल नंबर 7049101020 पर तत्काल सूचना दें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article