दरगाह ए हकीमी में निशुल्क नेत्र शिवा आईआर का आयोजन संपन्न | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

दरगाह ए हकीमी में निशुल्क नेत्र शिवा आईआर का आयोजन संपन्न | New India Times

04 फरवरी 2025 मंगलवार को दरगाह ए हकीमी एवं विज़न प्लस फाउंडेशन, मुंबई के सहयोग से, दाऊदी बोहरा समाज के धर्मगुरु हिज़ होलीनेस डॉ.सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन (त उ श) के निर्देश पर  निःशुल्क नेत्र शिविर आयोजित किया गया, जिस का शुभारंभ शहर आमिल शेख हैदर भाई राजोद वाला , दरगाह ए हाकिमी के मैनेजर शेख शब्बीर भाई मेड्डा वाला, शेख यूसुफ भाई जमाली एवं शेख मुस्तफा भाई उज्जैन वाला के आतिथ्य में किया गया। आमिल शेख हैदर भाई राजोद वाला ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि हिज़ हॉलीनेस सैयदना डॉ.मुफद्दल सैफुद्दीन (त उ श) का फ़रमान है कि हर शख़्स अपने हैसियत मुताबिक दूसरे जरूरतमंद शख्स की मदद करते रहना चाहिए और किसी को आंखों की रोशनी दिलाने से अधिक पुण्य का काम और हो ही नहीं सकता। मुंबई से पधारे डॉ सुमित लहाने ने कहा कि दरगाह ए हकीमी ने जो शिविर के आयोजन मरीजों की जांच की एवं 250 लोगों की खाने एवं 3 दिनो तक रहने की व्यवस्था की है वह क़ाबिल ए तारीफ़ हैं।

जानकारी देते हुए ऊमूर सेहत के कोऑर्डिनेटर समाज सेवी मोहम्मद मर्चेंट ने बताया कि नेत्र शिविर में पधारे 750 लोगों की जांच की गई जिसमें से 160 मरीजों का मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चयन हुआ। हैदर भाई बुढ़िया वाला ने कहा कि चयनित मरीजों को मुंबई और नागपुर से पधारे प्रतिष्ठित चिकित्सकों द्वारा फेंको पद्धति से मोतियाबिंद का 5 व 6 फरवरी को श्यामा प्रसाद हॉस्पिटल आपरेशन किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में विज़न प्लस फाउंडेशन, मुंबई, पुणे एवं वरोरा के सदस्य बी जी आई सिराज गांधी एवं सदस्य, तोलोबा के सदस्य ताहां पूनावाला एवं सदस्य अम्मार भाई, अब्बास भाई बारूद वाला आदि का विशेष योगदान रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.