शासकीय आईटीआई परिसर में संयुक्त रूप से “युवा संगम” कार्यक्रम अन्तर्गत रोज़गार मेले का किया गया आयोजन | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

शासकीय आईटीआई परिसर में संयुक्त रूप से “युवा संगम” कार्यक्रम अन्तर्गत रोज़गार मेले का किया गया आयोजन | New India Times

मध्यप्रदेश शासन, तकनीकि शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग मंत्रालय, भोपाल के निर्देशानुसार जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में शासकीय आईटीआई परिसर झाबुआ में संयुक्त रूप से “युवा संगम” कार्यक्रम के अन्तर्गत रोजगार, स्व-रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया गया। इस आयोजन में कुल 64 अभ्यर्थियों द्वारा पंजीयन कराया गया तथा मेले में उपस्थित निजी क्षेत्र की कम्पनियों के प्रतिनिधियों द्वारा 20 अभ्यर्थियों का प्रारम्भिक चयन किया गया। इस आयोजन में मुख्य रूप से क्रेडिट एक्सेज इन्श्योरेन्स, अम्बर ऑटो मोटिव के भर्ती अधिकारी उपस्थित रहे।

शासकीय आईटीआई परिसर में संयुक्त रूप से “युवा संगम” कार्यक्रम अन्तर्गत रोज़गार मेले का किया गया आयोजन | New India Times

संयुक्त रूप से आयोजित जिला स्तरीय युवा संगम कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की स्व-रोजगार योजना-मुख्यमंत्री उद्यम क्रान्ति योजना, भगवान बिरसा मुंडा योजना, टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना, पीएमएफएमई योजना, संत रविदास योजना, पीएम स्वनिधि योजना, आजीविका स्वयं सहायता समूह एवं पशु पालन विभाग की हितग्राही मूलक योजनान्तर्गत मंच से कुल 05 हितग्राहियों को राशि रु. 20.91 लाख के बैंक ऋण स्वीकृति पत्र वितरीत किये गये। कार्यक्रम में लीड बैंक मैनेजर जनाब मोहम्मद अल्ताफ, प्रशिक्षण अधीक्षक आईटीआई सुरेन्द्र सिंह बारिया, महाप्रबन्धक जिला व्यापार एवं उद्यो्ग केन्द्र, एवं अन्य विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.