सपना चौधरी मामले में सब इंस्पेक्टर मीना और एएसआई कविता की वीडियो से मचा हड़कंप, जांच अधिकारी पर खाली कागज़ों में जबरन हस्ताक्षर कराकर ब्लैकमेल करने और 50 हजार रुपये रिश्वत मांगने का भीमसेना ने लगाया आरोप | New India Times

साबिर खान, गुरुग्राम/नई दिल्ली, NIT:

सपना चौधरी मामले में सब इंस्पेक्टर मीना और एएसआई कविता की वीडियो से मचा हड़कंप, जांच अधिकारी पर खाली कागज़ों में जबरन हस्ताक्षर कराकर ब्लैकमेल करने और 50 हजार रुपये रिश्वत मांगने का भीमसेना ने लगाया आरोप | New India Times
भीमसेना चीफ़ नवाब सतपाल तंवर

भीमसेना प्रमुख नवाब सतपाल तंवर ने महिला थाना सेक्टर 51 में तैनात सब इंस्पेक्टर मीना और एएसआई कविता सहित हरियाणा की गायिका सपना चौधरी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। तंवर की प्रमुख सहयोगी वंशिका ने सोशल मीडिया पर आरोपी सब इंस्पेक्टर मीना और एएसआई कविता की वीडियो जारी करके सबको चौंका दिया है। एक के बाद एक वीडियो, फोटो और जांच से संबंधित ओरिजिनल दस्तावेजों की फोटो सोशल मीडिया पर आने से हड़कंप मच गया है। सतपाल तंवर की चीफ सेक्रेटरी नेहा शर्मा ने मामले की शिकायत डीजीपी हरियाणा, पुलिस कमिश्नर गुरुग्राम, एसीपी महिला सेल, डीसीपी ईस्ट, थाना प्रभारी महिला थाना सेक्टर 51 और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से की है। भीम सेना का आरोप है कि सपना चौधरी भीमसेना प्रमुख को फर्जी मुकदमे में फंसा रही है। गौरतलब है कि सतपाल तंवर के खिलाफ एक मामला वर्ष 2016 में महिला थाना सेक्टर 51 में दर्ज किया गया था। जोकि आईपीसी 354ए (1), 506 में दर्ज किया गया था। जिस मामले में सपना चौधरी ने हलफनामा देकर यह केस वापिस ले लिया था लेकिन उन्होंने गुरुग्राम न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर दोबारा से केस की फाइल खुलवा दी है। बताया जा रहा है कि मामले में पुलिस कैंसिलेशन रिपोर्ट दे चुकी थी।

सपना चौधरी मामले में सब इंस्पेक्टर मीना और एएसआई कविता की वीडियो से मचा हड़कंप, जांच अधिकारी पर खाली कागज़ों में जबरन हस्ताक्षर कराकर ब्लैकमेल करने और 50 हजार रुपये रिश्वत मांगने का भीमसेना ने लगाया आरोप | New India Times

अब सतपाल तंवर के प्रतिनिधियों ने पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा से मुलाकात की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। वहीं तंवर का कहना है उन्होंने एक मुकदमा सपना चौधरी के खिलाफ दर्ज कराया था। जिसमें सपना चौधरी ने दलित समाज को भरे मंच के गाली देकर जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया था। भीम सेना चीफ का आरोप है कि उस मामले पर सपना चौधरी के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई। अब तंवर का कहना है कि उनका शोषण हो रहा है, सब इंस्पेक्टर मीना और एएसआई कविता ने खाली कागज़ों में मेरे हस्ताक्षर, अंगूठे, उंगलियों के निशान लिए हैं। बीती 11 जनवरी को मीना और कविता दोनों सतपाल तंवर के निवास स्थान खांडसा गांव में आई थी। तंवर की प्रमुख सहयोगी वंशिका ने एक सीसीटीवी फुटेज भी जारी की है। आरोप है कि उक्त दोनों महिला पुलिसकर्मी 35 हजार रुपए सतपाल तंवर के घर से चौरी करके ले गई और 50 हजार रुपए की रिश्वत मांग रही थीं।

आरोप है कि मीना और कविता ने सतपाल तंवर को अपने ऊपर अश्लील हरकतें करने और छेड़छाड़ का फर्जी मुकदमा लगाने के लिए डराया और धमकाया। अब तंवर के इस खुलासे से हड़कंप मच गया है। भीमसेना प्रमुख का यह भी आरोप है कि मीना और कविता ने 35 हजार रुपए चोरी करके उन्हें कुछ ओरिजिनल कागज दिए जो उनके पास हैं, ये वही कागज हैं जिनपर 5 मार्च 2024 को मीना ने थाने में उनको प्रताड़ित करके खाली कागज़ों पर जबरन हस्ताक्षर, अंगूठे और उंगलियों के निशान लिए थे। उन कागजों पर हस्ताक्षर करवाने के बाद सब इंस्पेक्टर मीना ने अपनी हैंडराइटिंग में लिखा हुआ है। जिसमें असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर कविता को साक्षी बनाया गया है। ज्ञात हो कि मामले में एक जज पर भी सपना चौधरी मामले में सतपाल तंवर को धमकाने के आरोप लगे थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.