निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

इटवा के डॉ. राम मनोहर लोहिया पीजी कॉलेज में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना का एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में स्वयंसेवकों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और समाज सेवा के प्रति जागरूक किया गया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. अष्टभुजा पाण्डेय ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना भारत सरकार का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है, जो युवाओं के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

उन्होंने छात्रों को संयमित रहकर शिक्षा ग्रहण करने और समाज सेवा में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पवन कुमार पाण्डेय ने स्वयंसेवकों से अपनी जिम्मेदारियों को समझने का आह्वान किया। शिविर के दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इटवा पुलिस ने भी शिविर में विशेष भागीदारी की और छात्रों को साइबर अपराध से बचाव तथा डिजिटल वॉरियर्स बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में डॉ. संतोष पाण्डेय, डॉ. नूरूल हसन, मोहम्मद आजम, अखिलेश्वर त्रिपाठी, डॉ. विवेक त्रिपाठी, राकेश दुबे, अमित त्रिपाठी, जितेंद्र, शेखर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

