सलमान चिश्ती, ब्यूरो चीफ, रायबरेली (यूपी), NIT:

खीरों ब्लॉक कार्यालय परिसर में गुरुवार को कम्बल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। एक समारोह आयोजित कर गरीब, असहाय, विधवा विकलांगों के बीच कम्बल का वितरण किया गया। समारोह की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शिवराम सिंह ने किया। जिसके मुख्य अतिथि रहे पूर्व विधायक राम भक्त राकेश प्रताप सिंह के पहुंचने पर खीरों खंड विकास जनप्रतिनिधियों ने मुख्य अतिथि का 51 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि राकेश प्रताप सिंह ने खीरों विकास खंड के सभी ग्राम पंचायतों से पहुंचे 1500 गरीब, असहाय, लोगों को अपने हाथों से कम्बल वितरण किया गया। कम्बल पाकर लोगों के चेहरों में खुशी की लहर देखने को मिली। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष शिवराम सिंह, समाजसेवी बृजेश सिंह, उपाध्यक्ष अशोक सिंह, उपाध्यक्ष शिवराज वर्मा, उपाध्यक्ष अरविंद सिंह, युवा मोर्चा मंड़ल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष प्रमोद शर्मा, महामंत्री गुड्डू नाती, खीरों खंड विकास अधिकारी अंजू वर्मा, मुकेश तिवारी, धुन्नी सिंह, गौरव सिंह, लालू सिंह, भाजपा कार्यकर्ता वा काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
